Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आजादी का अमृत महोत्सव … 75 साल , 75 उपलब्धियां

आजादी का अमृत महोत्सव … 75 साल , 75 उपलब्धियां

DigitalDesk by DigitalDesk
September 29, 2022
in मुख्य समाचार
0
आजादी का अमृत महोत्सव … 75 साल , 75 उपलब्धियां
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आजादी का अमृत महोत्सव … 75 साल , 75 उपलब्धियां

75 साल की स्वर्णिम उपलब्धियां

15 अगस्त 1947 का वो दिन था जब हमारे देश में खुशियां आई थी। उस दिन की सुबह आसमान खिला हुआ था और उससे ज्यादा खिली हुई थी लाखों हिंदुस्तानियों की खुशी। कुछ आंसूओं में डूबी और मुस्कानों में खिली हुई थी। चंद घंटों पहले ही भारत गुलामी की जंजीरों से मुक्त हुआ था। अपने लिए आजादी के नए अफसाने लिखते हुए । आज हमारे देश को स्वाधीन हुए 75 साल पूरे हो चुके हैं। इसस बीच देश ने कई आन्तरिक और बाहरी संकटों का सफलतापूर्वक सामना किया। जहां इस काल में देश ने बहुत कुछ खोया। वहीं आजादी के बाद के पिछले 75 साल में देश ने  बहुत कुछ पाया भी है। आज हम आजादी काअमृत महोत्सव मना रहे है।  इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम बात करेंगे उन उपलब्धियों की जो हमने पिछले 75 साल में हासिल की हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पहली उपलब्धी ..15 अगस्त 1947 में भारत आजाद हुआ उसके ठीक एक साल बाद 1948 में पुरूष हॉकी टीम ने लंदन ओलंपिक जीतकर देश का नाम रो शन किया। आजाद भारत की पहली उपलब्धि थी। इसके अगले साल 1949 में मुथम्मा बेलीप्पा भारतीय प्रशासनिक सेवाओं को उत्तीर्ण करने वाली पहली महिला बनीं। दूसरी उपलब्धी… साल 1950 में मिली। जब भारत संविधान को एक पूर्ण गणराज्य के रूप में अपनाया गया। वहीं 1951 में एशियाई खेलों के पहले संस्करण की सफलता पूर्वक मेजबानी की।  साल 1952 में देशवासियों द्वारा पहला आम चुनाव कराये गये। प्रथम मतदान में 170 मिलियन लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया था। वहीं साल 1953 में फ्लैग करियर इंडियन एयरलाइंस की स्थापना की गई। 1954 में ट्राम्बे में पहला परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम लॉन्च करने वाला राष्ट्र बना। 1955 में पहला कम्प्यूटर एचईसी 2 एम कोलकाता में स्थापित किया गया था। 1956 में भारतीय टीम ने मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय हॉकी टीम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह पदक जीता था। लगातार छठा स्वर्ण पदक। साल 1957 में आरती साहा पहली एशियाई बनीं जिन्होंने सफलता पूर्वक इंग्लिश चैनल को पार किया।

1958 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान स्थापित किया गया। सिने जगत की बात करें तो 1959 में सत्यजीत रे के अपूर संसार ने भारतीय सिनेमा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा दिया।  साल 1960 में मिल्खा सिंह ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ने वाले पहले भारतीय बने। लगातार हर साल देशवासियों ने हर मुश्किल को स्वीकार करते हुए भारत को दुनिया के अन्य देशों के सामने झुकने नहीं दिया। उपलब्धियां साल दर साल बढ़ती ही जा रहीं थी। 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर भारत की फुटबॉल टीम अपनी सर्वोच्च रैंकिंग पर पहुंची। साल 1963 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा नांगल बांध परियोजना दी।

पहले भारतीय जेट ट्रेनर एचजेटी 16 ने भरी उड़ान
1964 में पहले भारतीय जेट ट्रेनर एचजेटी 16 ने उड़ान भरी। 1965 में भारत की खाद्यान्न आयात निर्भरता को खत्म करने के लिए हरित क्रांति का आगाज किया गया। 1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली पहली भारतीय बनी। साल 1967 में पंडित रविशंकर ने पहला ग्रेमी पुरस्कार जीता। साल 1968 में डॉ. प्रोफल्ला सेन दुनिया में तीसरे और एशिया के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जन बने। 1969 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना हुई थी। बात करें 1970 की। तो इस साल भारत में ऑपरेशन फल्ड नाम से एक अभियान चलाया गया था राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा शुरु की गई इस योजना ने भारत को विश्व में दूध का सबसे बढा़ उत्पादक देश बनाने में मदद की।

बंगलादेश को दिलाई आजादी
साल 1971 में भारत ने बांग्लादेश को सैन्य हस्तक्षेप के माध्यम से पाकिस्तान से स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद की। 1972 में पहला स्वर्ण जीतकर भारत ने पैरालंपिक में पहला धमाका किया। 1973 में भारत का सबसे सफल पशु संरक्षण कार्यक्रम प्रोजेक्ट टाइगर शुरू किया गया। 1974 में एक सफल शांतिपूर्ण परमाणु परीक्षण ने दुनिया को आश्चर्यचकित किया। जिसने भारत को अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में तेजी लाने में मदद की। 1975 में आर्यभट्ट के प्रक्षेपण के साथए भारत ने अपने उपग्रहों के साथ राष्ट्रों के एक विशिष्ट क्लब में प्रवेश किया। 1976 में बंधुआ श्रम का उन्मूलन भारत में सामाजिक न्याय प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। साल 1977 में मेलबर्न में माइकल फरेरा ने विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीती।1978 में भारत का पहला टेस्टण्ट्यूब बेबी श्दुर्गाश् का जन्म हुआ। 1979 में सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका को वैध ठहराया। दुनिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाले चेचक टीकाकरण कार्यक्रम का उन्मूलन देश में 1980 में हुआ। भारतीय वैज्ञानिकों ने 1981 में 16 साल की कड़ी मेहनत के बाद अपनी पहली दवा टॉमरेल संश्लेषित की।साल 1981 वो दिन था जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने एक ऐसा उपग्रह भेजा था। जिसने भारत को कई विकसित देशों के साथ खुद को खड़ा कर दिया । भारत ने संचार उपग्रह भेजा और ये भारत का पहला उपग्रह था। इसका नाम एप्पल रखा गया था।

सफलतापूर्वकी की एशियाड की मेजबानी 
1982 में भारत ने नई दिल्ली में एक शानदार एशियाड खेलों की मेजबानी की। 1983 में कपिल देव के नतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में क्रिकेट विश्व कप जीता। 1984 में अंतरिक्ष की धरती पर कदम रखने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने लाखों लोगों के सपने पूरे किए। 1985 में भारत फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर हासिल करने वाला छठा देश बना। 1986 में आयोजित एशियाई खेलों में पीटी ऊषा ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर देश का नाम रोशनकिया।। 1987 में सुनील गावस्कर टेस्ट मैचों में 10000 रन बनाने वाले

एकमात्र क्रिकेटर बने। 
रिमोट सेंसिंग उपग्रह आईआरएस 1 ए किया लॉन्च
1988 में एशिया के पहले रिमोट सेंसिंग उपग्रह आईआरएस 1 ए को लॉन्च किया गया। 1989 में केरल के कोट्टयम को भारत का पहला साक्षर जिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ। 1990 में कुवैत और इराक से 1 लाख 10 हजार भारतीयों की निकासी। दुनिया की सबसे बड़ा नागरिक निकास के रूप में प्रचलित हुई। 1991 में भारत ने व्यापक सुधारों के साथ आर्थिक संकट का जवाब दिया। सिर्फ दो साल बाद अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उजागर किया।  फिल्मकार सत्यजीत रे को 1992 में ऑस्कर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। 1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय ने मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड खिताब अपने नाम किया।

1995 में भारतीयों ने इंटरनेट पर लॉग इन किया। 1996 में अटलांटा ओलंपिक में 23 वर्षीय लेन्डर पेस ने कांस्य पदक जीता। साल 1997 में अरुंधति राय को द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स उपन्यास के लिए बुकर पुरस्कार हासिल किया। तो अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने 1998 में नोबेल अवॉर्ड अपने नाम किया। 1999 में इन्फोसिस न्यूयार्क के नास्डेक में सार्वजनिक तौर पर कारोबार करने वाला पहला भारतीय शेयर बना। शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने 2000 में विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन किया।

स्वदेशी तेजस ने भरी उड़ान
2001 में भारत के पहले स्वदेशी निर्मित लड़ाकू जेट तेजस ने बेंगलुरु से उड़ान भरी। 2002 में भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल पर कब्जा किया।  सानिया मिर्जा 2003 में विंबलडन डबल्स ट्राफी जीतने वाली पहली भारतीय बनी। राज्यवर्धन राठौर ने ओलंपिक 2004 में रजत पदक हासिल किया।  2005 में सूचना का अधिकार अधिनियम पास किया। 2006 में परिमरंजन नेगी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ग्रैंडमास्टर बने। सबसे कम उम्र में शतरंज ग्रैंडमास्टर कहलाने वाले पहले एशियाई बने। प्रतिभा पाटिल को 2007 में भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।

मिशन च्रद चंद्रयान 1 ने दुनिया को चौंकाया
साल 2008 में शूटर अभिनव बिंद्रा ने ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल किया दूसरी ओर भारत के सफल चंद्र मिशन चंद्रयान 1 ने दुनिया को चौंका दिया।  2009 में समलैंगिक संबंधों पर एक ऐतिहासिक आदेश सुनाते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि वयस्कों के बीच समलैंगिक संबंध अपराध नहीं है। 2010 में ही शिक्षा का अधिकार मौलिक अधिकार का दर्जा दिया गया।  2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 27 वर्षों बाद भारत ने क्रिकेट  विश्व कप जीता। 2012 लंदन ओलंपिक में भारत ने 6 पदक अपने नाम किए।

मंगलयान का शुभारंभ
2013 में मार्स ऑर्बिटर मिशन या मंगल ग्रह की यात्रा के दौरान मंगलयान का शुभारंभ किया गया। भारत को विश्व स्वास्थ्य द्वारा 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया गया था। टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और शटलर सानिया नेहवाल 2015 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनीं। जून 2016 में भारत ने वायु सेना में महिलाओं के लड़ाकू विमानों के पहले बैच को शामिल किया  3 अगस्त 2017 को भारत ने माल और सेवा कर  के रूप में 25 वर्षों में अपना सबसे बड़ा कर सुधार शुरू किया। साल 2018 में भारत ने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा गढ़कर सरदार वल्लभभाई पटेल को सम्मान दिया है। यह प्रतिमा गुजरात के सरदार सरोवर बांध पर बनी है इसकी उंचाई 182 मीटर है। वहीं इसी साल एशियाई खेलों में जहां भारत को बड़ी उपलब्धि मिली थी दूसरी तरफ मुस्लिम महिलाओं के हित के लिए तीन तलाक बिल को मंजूरी मिली ।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त
5 अगस्त 2019 देश के इतिहास का वो दिन था जब जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने का कदम उठाया गया। वहीं 5 अगस्त 2020 का दिन राम मंदिर के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। राम मंदिर के लिए देश ने जो सपना देखा था वह इस दिन पूरा हो गया और इसी साल सिर्फ कोरोना ने देश में रिकॉर्ड नहीं बनाया। पीएम नरेंद्र मोदी , वैक्सीन और पीपीई किट ने भी इतिहास रचा। कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन बनाकर भारत ने दुनिया को बता दिया कि भारत महामारी के बीच भी इतिहास लिखने को तैयार है। इसी के साथ पीएम मोदी देश में सबसे लम्बे समय तक पीएम रहने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी बने। साल 2021 कोरोना की दूसरी लहर की खौफनाक यादें तो छोड़ ही रहा है। हमें भारतीय होने पर गर्व करने के लिए भी बहुत सी उपलब्धियां भी हैं जो हमेशा नई उम्मीदों को ऊर्जा देती रहेंगी। जहां 100 करोड़ टीकाकरण कर भारत ने विश्व में इतिहास रचा वहीं टोक्यो ओलंपिक में भारत ने स्वर्णिम छलांग लगाई। इसके साथ ही 21 साल बाद भारत ने  मिस यूनिवर्स का ताज जीता।

2022 में भारत को गौरवान्वित करने वाला पल हमें देखने को मिला। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला गोल्ड मेडल हासिल हुआ है मीराबाई चानू ने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग के 49 किलो भारवर्ग में भारत के लिए यह मेडल जीता है। वक्त के साथ साथ भारत ने विध्वंस और निर्माण की कहानी को अपनी जमीन पर बखूबी उकेरा है। कभी देश ने बंटवारे का दंश झेला तो कभी इसको आपातकाल ने घेरा। कभी आतंकवाद के खूनी पंजों से इसका सामना हुआ। इसके बाद भी हमारे देश ने कई उपलब्धियां हासिल कर तिरंगा लहराया। पिछले 75 साल में भारत ने विज्ञान , चिकित्सा खेल , फिल्म जगत समेत कई क्षेत्रों में अपना नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनने के बाद भारत अब अंतरिक्ष पर भी राज कर रहा है।

Post Views: 219
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version