Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

बिहार में NDA की जीत ‘डबल इंजन सरकार’ पर जनता का बढ़ता भरोसा: योगी आदित्यनाथ

DigitalDesk by DigitalDesk
November 16, 2025
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
NDA victory in Bihar is a sign of growing public trust in the double engine government Yogi Adityanath
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में NDA की जीत ‘डबल इंजन सरकार’ पर जनता का बढ़ता भरोसा: योगी आदित्यनाथ

सोनभद्र में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बोले यूपी सीएम—‘जनता ने विकास की राजनीति को वोट दिया’
सोनभद्र में बनेगा ‘जनजातीय गर्व संग्रहालय’, 548 करोड़ की विकास योजनाओं का ऐलान

Related posts

mp Government

अन्नदाता को एमपी सरकार की सौगात: किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध सरकार, गेहूं पर 40 रुपये बोनस का ऐलान

March 7, 2026
UP Assembly Elections 2027 Akhilesh Yadav and Congress

UP विधानसभा चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस फिर साथ लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश यादव शुरू कर चुके हैं रणनीतिक मंथन

March 7, 2026

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद राजनीतिक बयानों का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि बिहार में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रमाण है कि लोग भाजपा और उसके सहयोगियों की डबल इंजन सरकारों पर लगातार बढ़ता विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडा, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के कारण जनता ने NDA को भारी समर्थन दिया।

योगी आदित्यनाथ सोनभद्र में जनजातीय नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें सबसे प्रमुख है—‘जनजातीय गर्व संग्रहालय’ की स्थापना। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय आदिवासी कला, लोक वाद्य, जीवनशैली और परंपराओं को प्रदर्शित करेगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां जनजातीय इतिहास और सांस्कृतिक गौरव से प्रेरित हो सकें।
जनजातीय समाज की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता”

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार जनजातीय समुदायों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, चित्रकूट, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और बलरामपुर जैसे जिलों में रहने वाले करीब 11 लाख जनजातीय नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत चल रहे ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ से यूपी के 517 जनजातीय बहुल गांवों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।

“बिहार-यूपी का बंधन राम और जानकी जैसा पवित्र”

बिहार में NDA की जीत पर टिप्पणी करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्ता बेहद गहरा है। यह रिश्ता भगवान राम और माता जानकी के पवित्र संबंध जैसा है। इसीलिए दोनों राज्यों की जनता विकास और राष्ट्रहित के मुद्दों पर एक-दूसरे की सोच से जुड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि बिहार के जनादेश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा और गरीब कल्याण की राजनीति को और मजबूती दी है।

सोनभद्र को मिला 548 करोड़ का विकास पैकेज

मुख्यमंत्री योगी ने सोनभद्र को 548 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा दिया। जिनसे जिले में सड़क, बिजली, पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि सोनभद्र न सिर्फ यूपी का ऊर्जा राजधानी है, बल्कि यह मानव इतिहास और प्राकृतिक धरोहर का भी अनमोल केंद्र है। उन्होंने याद दिलाया कि सलखन फॉसिल पार्क में मिले 1.4 अरब वर्ष पुराने जीवाश्म इसे विश्व धरोहर बनाते हैं शिवद्वार पंचमुखी महादेव, ज्वालामुखी शक्तिपीठ, हाथी नाला और बायोडायवर्सिटी पार्क इसे धार्मिक और इको-टूरिस्ट स्थल के रूप में खास पहचान देते हैं।

उत्तर प्रदेश के 15 में से 14 जनजाति समुदाय यहां रहते हैं, जो चार लाख जनजातीय लोगों की जीवंत सांस्कृतिक विरासत है।
शिक्षा और कौशल विकास में ‘मॉडल जिला’ बन रहा सोनभद्र। योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि शिक्षा और कौशल विकास में सोनभद्र तेजी से एक मॉडल जिला बन रहा है। उन्होंने बताया 240 छात्रों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय।
लड़कों और लड़कियों के लिए सरकारी आश्रम विद्यालय। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को 12वीं तक विस्तारित करने की योजना। अटल आवासीय विद्यालय, जो BOCW वर्कर्स और अनाथ बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करता है। अभ्युदय कोचिंग” जैसी पहलें NEET, IIT-JEE जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जनजातीय युवाओं को सफलता दिला रही हैं।
सीएम योगी ने कहा कि स्थानीय संसाधनों के आधार पर जनजातीय युवाओं को इको-पर्यटन गाइड, प्रकृति संरक्षक और कौशल आधारित सीखने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वन औषधियों पर पारंपरिक ज्ञान रखने वाले जनजातीय वैद्यों को सहयोग देकर उनकी आय भी बढ़ाई जा रही है।

स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया गया और उन्हें वनाधिकार अधिनियम के तहत भूमि आवंटन भी किया गया। समारोह में पूर्वोत्तर, मध्य और पूर्वी भारत की विभिन्न जनजातियों की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। अरुणाचल प्रदेश के याक डांस, छत्तीसगढ़ के सुरगुजा जनजातीय समूह और सोनभद्र की करमा नृत्य ने कार्यक्रम में जनजातीय कला की सुंदर झलक पेश की। बिहार में NDA की जीत और सोनभद्र में जनजातीय गौरव कार्यक्रम—दोनों ही भाजपा और योगी सरकार की राजनीतिक रणनीति और सामाजिक पहुंच का हिस्सा हैं। योगी आदित्यनाथ का संदेश साफ है विकास, जनजातीय उत्थान और डबल इंजन सरकारों पर जनता का भरोसा ही आने वाले समय की राजनीतिक दिशा तय करेगा।

Post Views: 200
Tags: #Double Engine Government#NDA victory in Bihar#sign of growing public trustCM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version