Sunday, June 8, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी…कहा देश को NDA पर पूरा भरोसा…कांग्रेस को लेकर कही ये बड़ी बात….!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 4, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
NDA counting of Lok Sabha elections PM Narendra Modi in central government for the third time Delhi BJP headquarters
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव की मतगणना और N.D.A. के लगातार तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनने की उम्मीदों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम दिल्ली भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों से भेंट की। उन्होंने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय और जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ की। नरेन्द्र मोदी ने कहा इस आशीर्वाद के लिए वे सभी देश वासियों के ऋणी हैं। पीएम ने कहा आज बड़ा मंगल है और इस पावन दिन देश में एनडीए की तीसरी बार सरकार बननी तय है।

  • बीजेपी और एनडीए गठबंधन पर देश को पूरा भरोसा
  • यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की विजय है
  • भारत के संविधान पर अटूट आस्था और निष्ठा की जीत
  • विकसित भारत के प्रण की जीत भी है
  • सबका साथ और सबका विकास मंत्र की जीत है
  • मोदी ने किया चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार का उल्लेख

नरेन्द्र मोदी ने कहा- देशवासियों ने बीजेपी और एनडीए गठबंधन पर पूरा भरोसा जताया है। आज की यह जीत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की विजय है। यह भारत के संविधान पर अटूट आस्था और निष्ठा की जीत है। यह विकसित भारत के प्रण की जीत भी है। पीएम ने कहा यह जीत सबका साथ और सबका विकास मंत्र की है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी नाम लिया।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025

चुनाव आयोग पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा यह जीत 140 करोड़ भारतीयों की है। वे देश के निर्वाचन आयोग का भी अभिनंदन करेंगे, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता से चुनाव आयोग ने संपन्न कराया है। करीब सौ करोड़ मतदाता और एक करोड़ मतदान कर्मी के साथ 11 लाख बूथ वह भी इतनी प्रचंड गर्मी में मतदानकर्मियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया है। चुनाव के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने भी अपने कर्तव्य भाव का शानदार परिचय देते हुए ड्यूटी की। पीएम ने कहा भारत के चुनाव प्रोसेस, चुनाव के इस पूरे सिस्टम के साथ क्रेडिबिल्टी पर भारत के हर व्यक्ति को गर्व है। दुनिया में कोई कहीं भी हमारे जैसे चुनाव का दुनिया में उदाहरण नहीं है। वे ओपिनियन मेकर्स से कहेंगे कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की अपनी ताकत होताी है।

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ

वहीं कांग्रेस पार्टी पर भी उन्होंने निशाना साधा और कहा इस जनादेश के एक नहीं कई पहलू हैं। साल 1962 के बाद यह ऐसा मौका है जब पहली बार कोई सरकार अपने दो टर्म पूरे कर तीसरे टर्म में फिर वापस आकर सरकार बना रही है। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए वहां भी एनडीए को ऐतिहासिक विजय मिली। पीएम ने कहा आंध्र प्रदेश, अरुणालय प्रदेश और सिक्किम के साथ ओडिशा कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो गया है। शायद कांग्रेस को जमानत भी बचाना मुश्किल हो गया होगा। ओडिशा में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। वहीं लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।।

भगवान जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का सीएम

ओडिशा-आंध्र में जीत पर कहा यह पहली बार होगा। जब भगवान जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का सीएम होगा। भाजपा ने केरल में भी सीट जीतने में सफलता हासिल की है। केरल के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत कुछ बलिदान दिया है। केरल में जिस छण का लंबे समय से इंतजार किया आज वो छण वो सफलता को चूमने लगी है। प्रधानमंत्री ने कहा आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू और बिहार में नीतीश बाबू के नेतृत्व में चुनाव के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है।

Post Views: 167
Tags: #Delhi BJP headquarters#NDA count Lok Sabha electionsCentral GovernmentPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bihar Assembly Elections 2025: क्या चिराग बनेंगे किंगमेकर…! बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पत्ते खोले…जानें क्या फिर दोहराएंगे 20 साल पुराना रामविलास पासवान का दांव

slide 1 to 3 of 3
Chirag Paswan has every chance of becoming the kingmaker in 2025 Bihar assembly elections

Bihar Assembly Elections 2025: क्या चिराग बनेंगे किंगमेकर…! बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पत्ते खोले…जानें क्या फिर दोहराएंगे 20 साल पुराना रामविलास पासवान का दांव

मुख्य समाचार
मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

उत्तर प्रदेश
Bihar politics and assembly elections 2025

बिहार की राजनीति और विधानसभा चुनाव 2025…फुहारों के बीच गरमाती सियासत…जानें सियासी दलों की चुनावी तैयारी में कौन किस पर भारी

बिजनेस

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version