नवाजुद्दीन पर पत्नी ने किया रेप का केस
मुंबई। एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर रेप का केस बल्कि उनकी एक्स वाइफ आलिया ने दर्ज कराया है। आलिया ने नवाजुद्दीन के साथ-साथ उनकी मां पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने नवाज को घटिया आदमी और अहंकारी भी कहा।
- आलिया ने कहा- ‘नवाज की बेरहम मां मेरे मासूम बच्चे को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है।
- आलिया ने कहा कि नवाज बच्चों की कस्टडी चाहते हैं, लेकिन जिस आदमी को ये नहीं पता कि उसके बच्चे छोटे से बड़े कब हो गए, वह आज अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करके मुझसे मेरे बच्चे छीनना चाहता है।
- आलिया ने नवाजुद्दीन को अहंकारी बताया है। उन्होंने नवाजुद्दीन से कहा- तुम मुझे अपनी पत्नी नहीं मानते, जबकि हर डॉक्यूमेंट में मैंने तुम्हें अपना पति माना है, लेकिन तुमने मुझे धोखे में रखा। इस चीज को मेरे लिए बर्दाश्त करना मुश्किल है।
RSS की सरकार को सलाह, पड़ोसी धर्म निभाएं
नई दिल्ली। पाकिस्तान की आर्थिक तंगी पर RSS ने सरकार को पड़ोसी धर्म निभाने की सलाह दी है। संघ के सह सरकार्यवाहक डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि पाकिस्तान की भुखमरी के दौरान भारत उन्हें 10-20 टन गेहूं भेज सकता है। पाकिस्तान को मदद देने की बात जब वह कह रहे थे, तब मौके पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार भी मौजूद थे।
- कृष्ण गोपाल ने कहा, ‘पाकिस्तान भारत से 4 युद्ध लड़ चुका है, फिर भी हम चाहते हैं कि वो सुखी हों। इस समय वहां आटा 250 रुपए किलो हो गया है। हमें दुख होता है। हम उन्हें आटा भेज सकते हैं, लेकिन वे मांगते ही नहीं हैं।
बसपा विधायक राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह की हत्या
उत्तर प्रदेश में बसपा विधायक राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह की हत्या कर दी गई। उनका नाम उमेश पाल था और इस गोलीबारी में उनके गनर संदीप मिश्रा और राघवेंद्र सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए। हमला तब हुआ जब उमेश पाल कोर्ट से गवाही देकर घर के गेट तक ही पहुंचे थे।
- उमेश पाल कार से उतरे तभी 4-5 हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं
- उमेश जब घर के अंदर भागे, तो उन पर बम से हमला भी किया गया, फिलहाल हमलावरों के बारे में पता नहीं चल पाया है
- प्रयागराज पश्चिमी से राजू पाल बसपा के विधायक थे जिनकी 25 जनवरी 2005 को उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी
- उनकी पत्नी पूजा पाल कौशाम्बी की चायल सीट से सपा की विधायक हैं
- राजू पाल मर्डर केस में पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके छोटे भाई पूर्व विधायक अशरफ मुख्य आरोपी हैं।