Navratri 2025: व्रत में हेल्दी और एनर्जेटिक रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
नवरात्रि का पर्व केवल आस्था और भक्ति का नहीं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने और हेल्दी खाने का भी एक सुनहरा अवसर है। अगर आप व्रत में सही डाइट अपनाते हैं, तो पूरे दिन एनर्जेटिक और एक्टिव रह सकते हैं। आइए जानते हैं वे फूड्स जिन्हें व्रत के दौरान अपनी थाली में जरूर शामिल करना चाहिए।
चुकंदर का सलाद
चुकंदर व्रत के दौरान सबसे अच्छा हल्का और पोषक विकल्प है। इसमें खीरा, गाजर, मूली और नींबू का रस मिलाकर सलाद बना सकते हैं।
सलाद के फायदे: इसमें फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखते हैं।
टिप्स: ऊपर से भुने सीड्स या स्प्राउट्स डालने से इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भी मिल जाते हैं।
साबूदाना पोहा
व्रत में साबूदाना पोहा सबसे लोकप्रिय डिश है। इसे घी, मूंगफली, हरी मिर्च और सेंधा नमक डालकर बनाया जाता है।
फायदे: यह हल्का, जल्दी पचने वाला और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता।
टिप्स: घी और मूंगफली इसमें अच्छे फैट्स और प्रोटीन का संतुलन लाते हैं।
कुट्टू के आटे का पराठा
कुट्टू के आटे का पराठा व्रत का सबसे पसंदीदा खाना है। इसे दही या व्रत वाली आलू की सब्जी के साथ खाया जा सकता है।
फायदे: यह पेट भरने वाला और हल्का है, साथ ही इसमें कार्ब्स और प्रोटीन दोनों मौजूद रहते हैं।
टिप्स: घी में बनाकर खाने से स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं।
दही के साथ आलू
उबले आलू और दही से बना यह डिश व्रत के दिनों में बहुत लोकप्रिय है।
फायदे: आलू एनर्जी देता है जबकि दही प्रोबायोटिक्स और प्रोटीन से डाइजेशन को सही रखता है।
टिप्स: इसमें सेंधा नमक और व्रत वाले मसाले डालकर इसका स्वाद बढ़ाएं।
साबूदाना की टिक्की
साबूदाना, आलू और मूंगफली से बनी टिक्की व्रत का टेस्टी स्नैक है।
फायदे: बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम यह टिक्की एनर्जी और पोषण दोनों देती है।
टिप्स: इसे हल्का फ्राई या बेक करके हेल्दी तरीके से खाएं।
अतिरिक्त हेल्दी ऑप्शंस
मखाने की सब्जी, शकरकंद की चाट और फलाहारी खिचड़ी भी व्रत में बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये सभी फूड्स कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और थकान से बचाते हैं।
अगर आप व्रत में इन हेल्दी और टेस्टी विकल्पों को डाइट में शामिल करेंगे तो न केवल आपका शरीर डिटॉक्स होगा बल्कि आप पूरे त्योहार में एनर्जेटिक रहकर भक्ति और उत्सव का आनंद भी उठा पाएंगे। प्रकाश कुमार पांडे य