Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

शरद पवार क्या NDA से हाथ मिलाने को तैयार थे..! प्रफुल्ल के दावे से महाराष्ट्र की सियासत गरमाई

DigitalDesk by DigitalDesk
April 12, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Maharashtra Politics Nationalist Congress arty Sharad Pawar NDA
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रफुल्ल पटेल के इस दावे पर कि शरद पवार 2023 में बीजेपी से हाथ मिलाने के लिए 50 प्रतिशत तैयार थे पर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। राज्य के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार गुट के छगन भुजबल ने भी कहा शरद पवार ने पहले भी एनडीए में आने की कोशिश की थी। 2014 के चुनाव में भी कोशिशें की थी।

  • क्या महाविकास अघाड़ी गठबंधन से अलग होना चाहते हैं पवार
  • 2023 में बीजेपी से हाथ मिलाने के लिए 50 % थे तैयार
  • क्या भविष्य में शरद पवार का फिर होगा हृदय परिवर्तन
  • महाराष्ट्र की सियासत में अगल मुकाम रखते हैं पवार

दरअसल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने दावा किया कि जब अजित पवार ने पिछले साल 2023 में महाराष्ट्र की बीजेपी शिवसेना सरकार में उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी तब एनसीपी के संस्थापक शरद पवार भी बीजेपी शिवसेना शिंदे गुट सरकार के साथ जाने के लिए पचास प्रतिशत तैयार थे। बता दें पिछले साल 2 जुलाई 2023 को अजित पवार ने एनसीपी में बंटवारा कर दिया था। उस समय उनके साथ महाराष्ट्र की तत्कालीन एमवीए सरकार के आठ मंत्री भी बीजेपी शिवसेना शिंदे गुट की सरकार में शामिल हो गए थे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

आशीर्वाद दिया पर साथ नहीं आए

अजित पवार गुट से ताल्लुक रखने वाले प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि 2 जुलाई 2023 में अजित पवार और उनके मंत्रियों ने तब महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद पद की शपथ ली थी। इसके बाद 15 और 16 जुलाई को सभी ने एनसीपी के संस्थापक शरद पवार से मुंबई में मुलाकात की थी। हमने उनका आशीर्वाद लिया और उनसे हमारे साथ जुड़ने का अनुरोध किया था। उस समय शरद पवार से कहा था कि वे उनके नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। इसे बाद ही शरद पवार और अजित पवार की पुणे में मुलाकात हुई थी। प्रफुल्ल पटेल ने दावा करते हुए कहा उनका मानना है कि तब शरद पवार 50 प्रतिशत तैयार हो गए थे।

EC ने किया था चाचा भतीजे के बीच तकरार का फैसला

बता दें कि एनसीपी में हुए बंटवारे के चलते पार्टी के चुनाव चिन्ह पर दावे को लेकर भतीजे अजित पवार और चाचा शरद पवार दोनों गुटों के बीच तीखी तकरार शुरू हो गई थी। विवाद चुनाव आयोग तक पहुंचा। आयोग ने फरवरी में फैसला सुनाया और अजित पवार के गुट को ही असली एनसीपी करार दिया था। चुनाव आयोग ने शरद पवार के गुट के लिए एनसीपी- शरदचंद्र पवार नया नाम आवंटित किया था। हालांकि अब एनसीपी-शरदचंद्र पवार पार्टी के प्रवक्ता क्रैस्टो ने प्रफुल्ल पटेल की इस टिप्पणी को निरर्थक बताते हुए इसका खंडन किया है।

NCP शरद पवार गुट ने उठाए सवाल

प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल का ये बयान निरर्थक है। इसकी कोई वेल्यू नहीं है। इस कथन में सच्चाई भी नहीं है। ये सभी बयान महज अपना मूल्य और रुतबा बढ़ाने के लिए अब दिए जा रहे हैं। क्योंकि अजीत पवार गुट के साथ बीजेपी ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे वे कुछ भी नहीं हैं। क्लाइड ने कहा यदि चीजें होना होतीं तो बहुत पहले ही हो गईं होतीं। वहीं एनसीपी-शरदचंद्र पवार गुट ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि प्रफुल्ल पटेल की टिप्पणी मतदाताओं के बीच भ्रम पैदा करने के लिए एक जानबूझकर किया गया कुप्रयास है। शरद पवार ने भी सिद्धांत और कार्रवाई दोनों में बीजेपी की सरकार को समर्थन देने की किसी भी धारणा को बलपूर्वक खारिज कर दिया है। राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का यह प्रमाण है। एनसीपी एसपी के मुख्य प्रवक्ता ने यह भी ​कहा अजित पवार को NCP का नाम और चुनाव चिन्ह् घड़ी मिलने के बाद भी शरद पवार के साथ महाराष्ट्र के लोगों की निष्ठा है।

एकनाथ ने की थी बगावत, इसके बाद गिरी गई थी MVM सरकार

बता दें कि पिछले साल 2023 के अक्टूबर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रफुल्ल पटेल ने कहा था कि एनसीपी के अधिकांश नेता साल 2022 में महाराष्ट्र बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने की मंशा रखते थे। यह वही समय था जब एकनाथ शिंदे गुट की ओर से शिवसेना में बंटवारे के चलते उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की तत्कालीन सरकार गिर गई थी।

Post Views: 255
Tags: # Nationalist Congress Party#Ajit Pawar group#Chhagan Bhujbal#Prafull Patelmaharashtra newsMaharashtra PoliticsNDASharad Pawar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version