Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

नेशनल हेराल्ड: ED के फेर में कैसे फंसे सोनिया और राहुल के साथ वाड्रा…जानें कितने मामलों में घिरा है गांधी परिवार?

DigitalDesk by DigitalDesk
April 17, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
National Herald ED Sonia and Rahul Robert Vadra
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ED का एक्शन ईडी के फेर में कैसे फंसे सोनिया और राहुल के साथ वाड्रा…जानें कितने मामलों में घिरा है गांधी परिवार?

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जिसमें एसोसिएट्स जर्नल लिमिटेड एजेएल के तहत आने वाली 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति को हड़पने का आरोप लगाया गया है। इसमें सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से भी जमीन के लेनदेन से जुड़े मामले में ईडी पूछताछ कर रही है। हालांकि यह पहली बार नहीं हो रहा है जब गांधी परिवार के सदस्यों के खिलाफ इस तरह कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ी हो। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर कुल मिलाकर करीब 20 से अधिक केस दर्ज हैं। जिन पर अलग-अलग चरण में कार्यवाही जारी है।

Related posts

Central Government Employees News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव, CGHS के नियमों में सरकार ने हटाई यह बड़ी पाबंदी

Central Government Employees News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव, CGHS के नियमों में सरकार ने हटाई यह बड़ी पाबंदी

September 19, 2026
Gold Price Silver: 19 सितंबर को सोने-चांदी में फिर तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.54 लाख के पार; चांदी भी ₹2.50 लाख के करीब

Gold Price Silver: 19 सितंबर को सोने-चांदी में फिर तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹1.54 लाख के पार; चांदी भी ₹2.50 लाख के करीब

September 19, 2026
  • 1938 पं.जवाहरलाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड अखबार की शुरुआत की थी
  • 2008 2010 में आर्थिक संकट एसोसिएट्स जर्नल लिमिटेड एजेएल
  • 2008 और 10 में बंद हुआ नेशनल हेराल्ड अखबार
  • 2008 2010 कांग्रेस पार्टी आर्थिक मदद देती थी
  • साल 2010 में यंग इंडिया कंपनी बनाई गई

जानें आखिर क्या है नेशनल हेराल्ड मामला?

दरअसल, नेशनल हेराल्ड एक अंग्रेजी अखबार था। जिसकी स्थापना 1938 में पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनके सहयोगी स्वतंत्रता सेनानियों ने मिलकर की थी। इसकी ओनरशिप एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के पास था। नवजीवन हिंदी और कौमी आवाज उर्दू जैसे अखबार भी प्रकाशित करते थे। नेशनल हेराल्ड अखबार 2008 तक सक्रिय रहा। बाद में आर्थिक तंगी के कारण इसका प्रकाशन बंद कर दिया गया था।

जानें क्या है नेशनल हेराल्ड केस की टाइमलाइन

  • 1938 में पंडित नेहरू ने नेशनल हेराल्ड की स्थापना की
  • 2008 से 2010 तक AJLआर्थिक संकट से अखबार बंद
  • 2010 में यंग इंडियन लिमिटेड कंपनी का गठन किया गया
  • 2012 में सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से कोर्ट में याचिका दायर की गई
  • 2014 मं कोर्ट की ओर से सोनिया, राहुल समेत 6 को समन जारी किये
  • 2015 में सभी आरोपियों को पटियाला कोर्ट से जमानत मिली थी
  • 2016 में सुप्रीम कोर्ट से व्यक्तिगत हाजिरी से छूट मिली लेकिन कार्यवाही जारी रही
  • 2018 में केंद्र सरकार की ओर से AJL को आवंटित हेराल्ड हाउस की लीज समाप्त कर दी गई
  • 2019 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर AJL के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगाई गई
  • 2021 में इस मामले में ईडी ने जांच शुरू की
  • 2022 में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कई घंटों लंबी पूछताछ की गई
  • 2023 में AJL की अचल संपत्तियों और शेयर की कुर्की की गई
  • 2025 में अप्रैल माह में कोर्ट ने सुनवाई फिर शुरू की है। इसकी 661 करोड़ की संपत्तियों पर अब ईडी का कब्जा है

कर्ज में एसोसिएट्स जर्नल लिमिटेड और यंग इंडियन का गठन

साल 2008 तक एसोसिएट्स जर्नल लिमिटेड एजेएल पर करीब 90 करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका था। जिसे कांग्रेस पार्टी की ओर से साल 2002 से 2011 के बीच बतौर ऋण के रूप में दिया था। इसके बाद साल 2010 में ‘यंग इंडियन लिमिटेड’ YIL नाम की एक गैर-लाभकारी कंपनी का गठन किया गया। इस कंपनी में सोनिया गांधी के साथ ही राहुल गांधी की करीब 76% हिस्सेदारी रही थी। जबकि बाकी 24% हिस्सेदारी में दिवंगत मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम थे। यंग इंडियन ने महज 50 लाख रुपये में AJL के 90 करोड़ रुपये के कर्ज का अधिग्रहण किया और इसके बदले AJL की 99 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल कर ली गई। इस सौदे के आधार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। जिसमें कांग्रेस नेताओं पर जानबूझकर साजिश के तहत 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर कब्जा करने का आरोप लगा।

बीजेपी का ये आरोप

बीजेपी आरोप लगाती है कि नेशनल हेराल्ड अखबार को लेकर एक कारपोरेट षड्यंत्र रचा गया। किस तरह से नेशनल हेराल्ड अखबार की पूरी संपत्ति हथिया ली जाए। इसकी साजिश रची गई। एक परिवार की ओर नेशनल हेराल्ड की पूरी संपत्ति हड़पने की साजिश रची। इसके लिए एक कंपनी बनाई गई। जिसका नाम यंग इंडिया कंपनी रखा गया। इस कंपनी में 38 परसेंट शेयर सोनिया गांधी का और 38 परसेंट ही शेयर राहुल गांधी का बाकी के शेयर मोतीलाल बोरा और दूसरे लोगों का था। बीजेपी कहती है कि यह इक्विटी शेयर 9 करोड़ के पूरे शेयर इस यंग इंडिया कंपनी को ट्रांसफर कर दिए गए। यह 9 करोड़ का ट्रांसफर होना बड़ी बात नहीं है। इस 9 करोड़ शेयर के ट्रांसफर होने के बाद हेराल्ड की पूरी प्रापर्टी यंग इंडिया के जरिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के हाथों में आ गई।

Tags: #National Herald#Sonia and Rahul Robert VadraED
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version