राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग भोपाल में करने वाला है जनसुनवाई…इन जातियों पर होगा मंथन
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग 4 जुलाई को भोपाल में जनसुनवाई का आयोजन करेगा। यह सुनवाई राज्य की उन 32 पिछड़ी जातियों के संदर्भ में होगी, जो मध्यप्रदेश की राज्य सूची में शामिल हैं, लेकिन अभी तक केंद्र की सूची में दर्ज नहीं की गईं हैं।
पिछड़ा वर्ग आयोग की सुनवाई
32 जातियों पर होगी चर्चा
भोपाल में 4 जुलाई को जनसुनवाई
पिछड़े वर्ग की जातियां केन्द्र की सूची में होंगी शामिल
आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर रहेंगे मौजूद
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसुनवाई राज्य अतिथि गृह (व्हीआईपी गेस्ट हाउस) लालघाटी में 4 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारंभ होगी। इसमें मध्यप्रदेश की पिछड़े वर्ग की 32 जातियों (जो राज्य पिछड़ावर्ग की सूची में है, किन्तु केन्द्र की सूची में नहीं हैं।) को केन्द्र की सूची में शामिल करने पर सुनवाई करेंगे। उक्त जानकारी आयुक्त पिछड़ा वर्ग ने दी है।
जनसुनवाई का आयोजन राज्य अतिथि गृह (व्हीआईपी गेस्ट हाउस), लालघाटी में कल शुक्रवार4 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इसमें आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर और सदस्य भूवन भूषण कमल शामिल होंगे।
आयोग की यह पहल पिछड़े वर्ग की जातियों को राष्ट्रीय स्तर पर अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जनसुनवाई में संबंधित जातियों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और आमजन अपनी बात रख सकेंगे।
आयुक्त पिछड़ा वर्ग ने बताया कि यह जनसुनवाई जातीय न्याय और सामाजिक समावेशिता की दिशा में सार्थक पहल है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे कई जातियों को केंद्र की पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल कराने का रास्ता साफ होगा।