पानीहाटी रैली में भावुक पल: Narendra Modi के सामने रो पड़ीं Ratna Debnath, दर्द ने सबको किया भावुक

पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आयोजित जनसभा के दौरान एक बेहद मार्मिक दृश्य सामने आया, जब मंच पर प्रधानमंत्री Narendra Modi के पास बैठीं भाजपा उम्मीदवार Ratna Debnath अचानक भावुक हो गईं। बताया जा रहा है कि रतना देबनाथ आरजी कर रेप-मर्डर केस की पीड़िता की मां हैं और इसी दर्द को लेकर राजनीति में उतरी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर पहुंचते ही उनसे हालचाल पूछा और उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की। इस दौरान रतना देबनाथ अपने जज़्बातों को काबू में नहीं रख सकीं और फफक कर रो पड़ीं। मोदी ने उनके माथे पर हाथ रखकर उन्हें ढांढस बंधाया, लेकिन उनका दर्द साफ झलक रहा था। यह भावुक पल वहां मौजूद लोगों को भी गहरा असर कर गया और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। रतना देबनाथ ने कहा कि वह चुनाव इसलिए लड़ रही हैं ताकि सख्त कानून बन सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

 

 

Exit mobile version