Monday, May 19, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश को मिला क्लीन स्वीप का इनाम… शिवराज और सिंधिया सहित ये पांच चेहरे मोदी कैबिनेट में हुए शामिल

DigitalDesk by DigitalDesk
June 10, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Narendra Modi Government Madhya Pradesh Five Union Ministers Shivraj Singh Chauhan Jyotiraditya Scindia Savitri Thakur Durgadas Uike Virendra Khatik
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव मे सभी 29 सीट जीतकर क्लीन स्वीप किया है। जिसका ईनाम भी मिला। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में एमपी का वजन इस बार बढ़ाया है। अभी तक एमपी के रहने वाले 3 से 4 सांसद ही केंद्र में मंत्री बना करते थे। लेकिन इस बार पांच सांसदों को जगह मिली है।

  • शिवराज सिंह चौहान ओबीसी- पहली बार केंद्र में मंत्री बने
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया-ओबीसी दूसरी बार मंत्री बने
  • सावित्री ठाकुर एसटी-  पहली बार मंत्री बनीं
  • दुर्गादास उईके एसटी- पहली बार मंत्री बने
  • वीरेंद्र खटीक एससी- तीसरी बार मंत्री बने

मोदी मंत्रिमंडल में मध्यप्रदेश से पांच चेहरों को जगह मिली है। इनमे तीन को कैबिनेट मंत्री तो दो को राज्य मंत्री बनाया है। शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक को मोदी कैबिनेट मंत्री में शामिल किया है। जबकि दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर को राज्यमंत्री बनाया गया है।

Related posts

19 मई को आपके शहर में सोने के दाम: जानिए मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली और कोलकाता में क्या है रेट

19 मई को आपके शहर में सोने के दाम: जानिए मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली और कोलकाता में क्या है रेट

May 19, 2025
व्यापमं भर्ती घोटला: एमपी हाईकोर्ट से मिली डॉ.सुधीर शर्मा को ये बड़ी राहत

व्यापमं भर्ती घोटला: एमपी हाईकोर्ट से मिली डॉ.सुधीर शर्मा को ये बड़ी राहत

May 19, 2025

पहली बार मंत्री बनीं सावित्री ठाकुर

बीजेपी ने सोशल इंजीनियरिंग का भी ध्यान रखा है। मोदी कैबिनेट में दलित चेहरे के तौर पर टीकमगढ़ से सांसद चुने गये वीरेंद्र कुमार खटीक को तीसरी बार मंत्री बनाया है। जबकि आदिवासी चेहरों में फग्गन सिंह कुलस्ते की जगह दूसरी बार के दो सांसद रहे दुर्गादास उइके और सावित्री ठाकुर को पहली बार मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। सावित्री ठाकुर धार से चुनकर आई हैं। जबकि डीडी उइके बैतूल से सांसद हैं। खटीक के जरिए बीजेपी ने बुंदेलखंड को साधने की कोशिश की है।

OBC वर्ग से शिवराज-सिंधिया

शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। एमपी के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव भी ओबीसी वर्ग से आते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है मोदी सरकार 3. ओ में आदिवासी और ओबीसी के साथ दलित वर्ग को भी जगह मिल गई है। ऐसे इसलिए अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की स्थिति में सामान्य वर्ग को ही दोबारा मौका मिल सकता है। फिलहाल वीडी शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हैं।

शिवराज पहली बार बने केन्द्र में मंत्री

इसके अलावा मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एल मुरुगन को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। विदिशा से सांसद और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान केंद्र में पहली बार मंत्री बने हैं। वहीं गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार दूसरी बार मोदी कैबिनेट के सदस्य बने हैं। सिंधिया जब कांग्रेस में थे। तब वे यूपीए-2 सरकार में मंत्री रहे चुके है। शिवराज छठवीं बार और सिंधिया पांचवीं बार सांसद बने हैं। शिवराज और सिंधिया ओबीसी वर्ग से आते हैं।

खटीक को तीसरी बार मिली मंत्री की कुर्सी

अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखने वाले टीकमगढ़ से पार्टी सांसद डॉ.वीरेंद्र कुमार लगातार तीसरी बार केंद्रीय कैबिनेट शामिल किये गये हैं। वीरेंद्र कुमार आठवीं बार सांसद चुने हैं। वहीं राज्यमंत्री बनाए गए दुर्गादास उईके भी जनजाति वर्ग से ही आते हैं। बैतूल से वे दूसारी बार के सांसद चुनकर आए हैं। वहीं सावित्री ठाकुर एसटी वर्ग ताल्लुक रखती हैं। व धार लोकसभा सीट से दूसरी बार की सांसद हैं। उईके और सावित्री दोनों ही पहली बार केंद्र में मंत्री बनाए गए हैं।

MP से राज्यसभा सांसद हैं मुरुगन

राज्यसभा सांसद मुरुगन को फिर से राज्यमंत्री बनाया गया है। मुरुगन एमपी के कोटे से ही राज्यसभा सांसद बनाए गए हैं। इससे पहले वे मोदी 2.0 में भी पशुपालन के साथ डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के मंत्री के साथ सूचना प्रसारण मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। हालांकि मुरुगन वैसे तो मूलतः तमिलनाडु के रहने वाले है। तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी ने दक्षिण में विस्तार पर फोकस करते हुए मुरुगन भी शामिल किया है।

Post Views: 145
Tags: #Durgadas Uike#Madhya Pradesh Five Union Ministers#Narendra Modi Government#Savitri Thakur#Virendra KhatikJyotiraditya ScindiaShivraj Singh Chauhan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

विधानसभा चुनाव: बिहार की सियासत में कीटाणु और विषाणु की एंट्री…जानें केन्द्रीय मंत्री ने क्यों लहराई बोतल…बोतल में क्या था

Political stir increased in the state before Bihar assembly elections

विधानसभा चुनाव: बिहार की सियासत में कीटाणु और विषाणु की एंट्री…जानें केन्द्रीय मंत्री ने क्यों लहराई बोतल…बोतल में क्या था

पटना
Indian Army

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सचिन पायलट का बड़ा बयान …सवाल सेना के शौर्य पर नहीं…सरकार की नीति पर है…पायलट ने केन्द्र सरकार के सामने रखी ये बड़ी मांग

स्पेशल
टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

टुकड़े टुकड़े होगा पाक? बलूच नेता ने किया आजादी का ऐलान

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 19, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version