Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

G20 Summit 2022 में बोले पीएम मोदी-युद्ध रोकने का रास्ता खोजना होगा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 15, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
G20 Summit 2022 में बोले पीएम मोदी-युद्ध रोकने का रास्ता खोजना होगा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने नीदरलैंड के पीएम मार्क रूट के साथ चचा की। बता दें  इंडोनेशिया के बाली शहर में G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। यहां कई वैश्विक नेता शिरकत कर चुके हैं। शिखर सम्मेलन के आधिकारिक तौर पर शुरू होने से पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इंडोनेशिया  के बाली में G20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के पीएम मार्क रूट ने बातचीत की।

मोदी ने किया रूस और यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र

इंडोनेशिया के बाली में G20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा उन्होंने हमेशा कहा है कि हमें यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा। पिछली सदी में WWII ने दुनिया में कहर बरपाया था। जिसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का रास्ता अपनाने का गंभीर प्रयास किया। अब हमारी बारी है। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि वे बार बार कह रहे हैं कि हमें यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए कूटनीति के रास्ते पर लौटने का समाधान खोजना होगा।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

खाद और खाद्यान्न संकट

बाली में G20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज की खाद की कमी कल का खाद्य संकट है। जिसका समाधान दुनिया के पास नहीं होगा। हमें खाद और खाद्यान्न दोनों की आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर और सुनिश्चित बनाए रखने के लिए आपसी समझौता करना चाहिए। वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा अहम है। क्योंकि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमें ऊर्जा की आपूर्ति पर किसी भी प्रतिबंध को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ऋषि सुनक से पीएम मोदी की मुलाकात

ऋषि सुनक से पीएम मोदी की मुलाकात

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली में G20 सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने के बाद ऋषि सुनक से प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली मुलाकात है। भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता और लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद अक्टूबर में कंजरवेटिव पार्टी के प्रमुख और यूके के प्रधानमंत्री बने हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से गर्मजोशी से मुलाकात की। तो वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मिले।पीएम मोदी ने यहां खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर आयोजित सत्र को संबोधित भी किया।

क्या चीनी राष्ट्रपति जिनफिंग से मिलेंगे पीएम मोदी

G20 शिखर सम्मेलन से हटकर प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति विडोडो, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे या नहीं  फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात होती है तो जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय मुलाकात होगी।

Post Views: 423
Tags: BaliG20 summitNarendra Modi G20 summit development IndonesiaNetherlands PM Mark Rutte
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version