Thursday, May 29, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र नागपुर

Nagpur Violence,:मुख्यमंत्री फडणवीस ने औरंगजेब के खिलाफ ‘गुस्से’ के लिए ‘छावा’ फिल्म को ठहराया जिम्मेदार

DigitalDesk by DigitalDesk
March 18, 2025
in नागपुर, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Nagpur Violence,:मुख्यमंत्री फडणवीस ने औरंगजेब के खिलाफ ‘गुस्से’ के लिए ‘छावा’ फिल्म को ठहराया जिम्मेदार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नागपुर हिंसा,:मुख्यमंत्री फडणवीस ने औरंगजेब के खिलाफ ‘गुस्से’ के लिए ‘छावा’ फिल्म को ठहराया जिम्मेदार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के पीछे फिल्म ‘छावा’ को जिम्मेदार ठहराया है। CM फडणवीस ने मंगलवार के महाराष्ट्र विधानसभा में हिंसा और सांप्रदायिक दंगे को लेकर बोलते हुए इसे पूर्व नियोजित बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘छावा’ ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों के मन में गुस्से को भड़का दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए। वे सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- वास्तव में, वे आज महाराष्ट्र के किसी भी सिनेमा को दोष नहीं देते।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025

दरअसल विक्की कौशल की फिल्म छावा ने छत्रपति संभाजी महाराज का सच्चा इतिहास हम सबके सामने ला दिया, लेकिन उसके बाद से महाराष्ट्र के लोगों की भावनाएं भी काफी हद तक भड़क उठी हैं। औरंगजेब के प्रति लोगों में जो गुस्सा है। वह भी बड़ी संख्या में अब सामने आ रहा है।
ध्यान देने वाली बात है कि विक्की कौशल की यह फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी के बायोपिक पर बनाई गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गुस्साए लोगों की भीड़ ने कुछ खास घरों और प्रतिष्ठानों को अपना निशाना बनाया है. यह सब एक पूर्व नियोजित साजिश की तरह लग रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि नागपुर हिंसा में 12 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि घटनास्थल पर 80 से 100 लोगों का जमावड़ा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा की गंभीरता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि एक क्रेन और दो JCB समेत चार पहिया वाहनों को लोगों की भीड़ के द्वारा जलाया दिया गया। इसके अ अतिरिक्त, कुछ लोगों पर तलवार से भी प्राण घातक हमला किया गया।

33 पुलिसकर्मी ऒर 3 DCP घायल
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा में कहा कि हिंसा के दौरान 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें से 3 डीसीपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही 5 आमजन पर भी हमला किया गया। हालात इतने बिगड़ चुके थे कि एक पुलिसकर्मी पर तो कुल्हाड़ी से भी दौरान हमला किया गया था। इस पूरी घटना के संबंध में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 11 पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया।

कानून-व्यवस्था को बनाए रखना पहली प्राथमिकता एसआरपीएफ की 5 टुकड़ियां की गई तैनात
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अगले आदेश तक कर्फ्यू लागू रहेगा। बताया जाता है कि कोतवाली, लकड़गंज, गणेशपेठ, , पचपावली और शांतिनगर के अतिरिक्त इमामवाड़ा, सक्करदरा, नंदनवन, , यशोधरा नगर और कपिल नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में भी कर्फ्यू लगाया गया है।

कब्र हटाने की अफवाह से फैली हिंसा
महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों ने 17वीं सदी के मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया था। इस बीच एक ऐसी अफवाह फैली जिससे बवाल मच गया। इस अफवाह के साथ ही एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में विश्व हिंदू परिषद ने गोबर के कंडों से भरा एक हरे रंग का कपड़ा जलाया और इसे औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र भी बताई गई। सुनाई नहीं यह भी कहा जा रहा है कि अफवाह फैली कि हरे रंग के इस कपड़े पर धार्मिक चिन्ह अंकित था जिसे जलाया गया।

इसके बाद करीब नागपुर के महाल इलाके में हिंसा भड़क गई। अचानक भीड़ की ओर से पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं दंगाइयों ने वहा दर्जनों गाड़ियां को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जब मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो पुलिस पर भी हमला किया गया। हिंसक भीड़ ने डीसीपी पर कुल्हाड़ी से वार किया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद हिंसा पर काबू पाया। मामले में 47 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही सीसीटीवी की मदद से उपद्रवियों की पहचान भी की जा रही है।

Post Views: 233
Tags: #CM in Maharashtra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बिहार में पीएम मोदी आज करेंगे चुनाव अभियान का आगाज… देंगे करोड़ों की ये सौगात

slide 1 to 3 of 3
Prime Minister Narendra Modi is reaching Patna on his visit to Bihar

बिहार में पीएम मोदी आज करेंगे चुनाव अभियान का आगाज… देंगे करोड़ों की ये सौगात

मुख्य समाचार
Know what will be the weather in Mohali before IPL 2025 Qualifier 1 Punjab vs Bangalore match

IPL 2025 क्वालीफायर-1: पंजाब बनाम बेंगलुरु मुकाबले से पहले जानें कैसा रहेगा मोहाली का मौसम ?

मनोरंजन
सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

सरकारी डेलीगेशन में Shashi Tharoor, कांग्रेस भड़की – उदित राज बोले ‘भाजपा का सुपर प्रवक्ता बना दो’

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 29, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version