पूर्वोत्तर में भगवा,मोदी बोले पूर्वोत्तर अब हमारे दिल से दूर नहीं है,कांग्रेस ने सिर्फ नफरत ही फैलाई, कुछ लोग करते हैं मोदी की कब्र खोदने की साजिश

Results, Prime Minister Narendra Modi

पूर्वोत्तर के तीन राज्य नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। त्रिपुरा और नगालैंड दोनों राज्यों में बीजेपी फिर से बहुमत हासिल करने में कामयाब रही। नगालैंड में बीजेपी गठबंधन ने 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें हासिल की हैं। तो वहीं मेघालय में सीएम कॉनराड संगमा की पार्टी NPP को मतदाताओं ने फिर से चुना है। एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनी। उसके खाते में 26 सीटें आई हैं।
चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विजयी उत्सव में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। पार्टी के विजय उत्सव में जेपी नड्डा ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी का मेघालय में मत प्रतिशत बढ़ा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में नगालैंड में पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। वहीं इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा इन राज्यों की जनता ने बीजेपी और सहयोगी दलों को अपनी आशीर्वाद दिया है। ये आमजन को नमन करने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने कहा चुनाव नतीजे बताते हैं कि भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। पीएम ने कहा इससे पहले की सरकारों को पूर्वोत्तर की चिंता नहीं रहती थी, लेकिन हमने हर राज्यों को बराबरी का दर्जा दिया। पीएम ने कहा अब पूर्वोत्तर दिल्ली और हमारे दिल से दूर नहीं है।

उन्होंने कहा यहां की जनता ने बीजेपी के साथ ही सहयोगियों को भी अपना आशीर्वाद दिया है। पीएम ने कहा दिल्ली में बीजेपी के लिए काम करना कठिन नहीं है। लेकिन पूर्वोत्तर में उनके कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की। वे कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हैं। कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा इस चुनाव ने दिलों की दूरी खत्म करने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब सामने रखा है। पूर्वोत्तर राज्य अब न दिल्ली से दूर हैं और न ही हमारे दिलों से।

कांग्रेस नफरत ही फैलाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं। जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर बीजेपी के जीतने का राज क्या है। अभी तक के परिणाम तक उन्होंने टीवी तो नहीं देखी। यह भी नहीं देखा कि ईवीएम को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने की साजिश रचते हैं। लेकिन कमल खिलता ही जा रहा है। फिर खिलता ही जा रहा है। कुछ लोग बेईमानी भी कट्टरता से करते हैं। बेईमान कह रहे हैं मर जा मोदी। जनता कह रही है मत जा मोदी। कांग्रेस ने अपनी नफरत को जगजाहिर कर दिया है।

Exit mobile version