मुंबई ने घर पर चखा जीत का स्वाद, कोलकाता को आठ विकेट से हराया; अश्विनी कुमार चमके

मुंबई ने घर पर चखा जीत का स्वाद, कोलकाता को आठ विकेट से हराया; अश्विनी कुमार चमके

IPL में भारत के युवा प्रतिभाओं की चमक दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस सीजन अभी तक लगभग हर मुकाबले में एक युवा अपने प्रदर्शन से सबको चौंका रहा है और इस बार बारी एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की थी और उनके बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने इस बार कमाल किया है जो पंजाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अश्विनी कुमार महज 23 साल के हैं और उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की तरफ से अपना आईपीएल डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल डेब्यू करते हुए अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट लिया। अश्विनी कुमार ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। अश्विनी कुमार को मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने उनके कोटे का चौथा ओवर भी दिया होता तो आईपीएल डेब्यू मुकाबले में वह भी पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते थे। अश्विनी कुमार की इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16.2 ओवरों में महज 116 रनों पर आल आउट कर दिया। वानखेड़े स्टेडियम में कई मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। अश्विनी IPL डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने। ट्रेंट बोल्ट की यॉर्कर पर सुनील नरेन बोल्ड हो गए। वेंकटेश को 2 ओवर में दो जीवनदान मिला

Exit mobile version