सबसे अधिक है मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू,इस दिन होगी IPL टीम की नीलामी

Mumbai Indians Brand Value 725 Crore

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को होनी है। इसके सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारी को अंतिम स्वरूप देने में लगी हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस ने बड़ी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की। उसने ब्रांड वैल्यू के आधार पर सभी 10 टीमों की रैंकिंग के बारे में बताया। मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा करीब 725 करोड़ रुपये करीब 87 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। मुंबई इंडियंस की टीम अब तक पांच बार चैंपियन बन चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही टीम ने हर बार खिताब जीता है। टीम पिछले तीन सीजन में अपेक्षा के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। वह 2021 और 2022 में शीर्ष चार में जगह नहीं बना पाई थी। 2023 में मुंबई को प्लेऑफ में हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरे नंबर पर चेन्नई और तीसरे पर कोलकाता

मुंबई के बाद ब्रांड वैल्यू के मामले में दूसरे स्थान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम है। चेन्नई का ब्रांड वैल्यू करीब 672 करोड़ रुपये 80.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। चेन्नई की टीम भी पांच बार चैंपियन बनी है। पिछली बार गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई ने खिताब पर कब्जा किया था। दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम की ब्रांड वैल्यू करीब 655 करोड़ रुपये 78.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। बता दें चेन्नई सुपर किंग्स भी पांच बार चैंपियन बन चुकी है। एमएस धोनी ने 2010 के बाद 2011, 2018, 2021 और 2023 में अपनी टीम को विजेता बनाया था। पिछली बार गुजरात टाइटंस को परास्तकर चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब अपने नाम किया था। वहीं दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की ब्रांड वैल्यू करीब 655 करोड़ रुपये यानी 78.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। कोलकाता ने साल 2012 और इसके बाद 2014 में खिताब पर कब्जा किया था।

टीम की कीमत

तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आरसीबी की ब्रांड वैल्यू करीब 582 करोड़ रुपये यानी 69.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। ये टीम अब तक चैंपियन नहीं बन पाई है। उधर साल 2022 में अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइटंस पांचवें स्थान पर आ गई है। जिसकी ब्रांड वैल्यू भी करीब 545 करोड़ रुपये यानी 65.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। छठवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स और सातवें स्थान पर 2008 में चैंपियन बनी राजस्थान रॉयल्स है। आठवें स्थान पर साल 2016 में चैंपियन बनी सनराइजर्स हैदराबाद है तो नौवें स्थान पर यूपी के लखनऊ सुपर जाएंट्स और अंतिम पायदान 10वें स्थान पर पंजाब किंग्स है।

Exit mobile version