मुंबई स्थित कौंसुलेट ने “स्क्वैश के ज़रिए दोस्त बनाना” थीम पर ब्रिक्स खेल गतिविधि की मेजबानी की

Mumbai based consulate hosted a BRICS

मुंबई स्थित कौंसुलेट ने “स्क्वैश के ज़रिए दोस्त बनाना” थीम पर ब्रिक्स खेल गतिविधि की मेजबानी की

8 अगस्त को, मुंबई में कौंसुलेट जनरल ने “स्क्वैश के ज़रिए दोस्त बनाना” थीम पर एक ब्रिक्स खेल आदान-प्रदान गतिविधि की मेजबानी की। भारत के मुंबई में चीनी कौंसुल जनरल छिन च्ये, अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल महासंघ, के. जे. सोमैया विश्वविद्यालय के निदेशक और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले ब्रिक्स देशों, सिंगापुर और फ्रांस के खिलाड़ी और कोच के साथ इस गतिविधि में शामिल हुए।
छिन च्ये ने कहा कि सभी पक्षों की कोशिशों की वजह से वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप एक शानदार और रोमांचक गतिविधि था। खेल सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए एक मंच, दोस्ती बढ़ाने के लिए एक पुल का काम करते हैं, और ब्रिक्स सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र भी हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि चीन इस साल के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए भारत का साथ देगा। उनका मानना है कि सभी देशों के एकजुट होकर सहयोग करने से ही ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सफल होगा।
वहीं, अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल महासंघ और के. जे. सोमैया विश्वविद्यालय के निदेशक और मैच में हिस्सा लेने वाली टीमों के प्रतिनिधियों ने गतिविधि का आयोजन करने के लिए चीनी कौंसुलेट जनरल को धन्यवाद दिया और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पूरी तरह सफल होने की कामना की।
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version