आतंकी तहव्वुर राणा को लगा झटका, अमेरिकी SC ने खारिज की भारत प्रत्यर्पण रोकने की अर्जी…जानें कब भारत लाया जाएगा राणा

Mumbai attack convict Tahawwur Rana gets a big blow from US Supreme Court

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से 2008 मुंबई हमलों के गुनहगार आतंकी तहव्वुर राणा को बड़ा झटका लगा है। भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की उनकी याचिका अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज एलेना कगान ने तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने के लिए दायर की गई याचिका खारिज की है। बता दें 26/11 मुंबई हमले में तहव्वुर राणा को दोषी करार दिया गया है। इसके बाद से ही वह अमेरिका में शरण लिये हुए है। जहां उसने अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण किए जाने से बचने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

भारत लाए जाने पर होगी NIA कोर्ट में पेशी

बता दें 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा अमेरिका से भारत में प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश नाकाम साबित हुई है। इसके लिए उसने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसे खारिज कर दिया गया है। बता दें राणा ने इमरजेंसी स्थगन की मांग की और दावा किया कि अगर उसे भारत भेजा तो वहां उसे टॉर्चर किया जाएगा।

तहव्वुर राणा की ओर से अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में यह कहा था कि वह पाकिस्तानी मूल का एक मुसलमान नागरिक है। उसके साथ भारत में भेदभाव और प्रताड़ित किया जाएगा। टॉर्चर का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही उसने यह भी तर्क दिया कि उसका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। वह पार्किंसंस जैसी बीमारी से जूझ रहा है।

शीघ्र भारत लाया जा सकता है आतंकी राणा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब राणा को कुछ ही सप्ताह में अमेरिका से भारत लाया जा सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि “हमारी जेल आतंकी राणा के लिए तैयार हैं। हमने अजमल कसाब को भी जेल में रखा था। इसलिए सुरक्षा को लेकर किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। बता दें प्रत्यपर्ण के बाद भारत में तहव्वुर राणा को NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी कोर्ट से उसकी रिमांड की मांग कर सकती है। जिससे मुंबई हमले की गहन पूछताछ की जा सके। भारत सरकार और जांच एजेंसियों के लिए राणा का प्रत्यर्पण एक बड़ी कूटनीतिक सफलता मानी जा रही है।

ट्रंप पहले ही कर चुके प्रत्यर्पण का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने घोषणा की थी कि तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि मुंबई हमले के साजिशकर्ता दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी तहव्वुर राणा को भारत में न्याय का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा था कि वे और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कट्टरपंथी इस्लाम से पैदा हुए खतरों से मिलकर लड़ेंगे।

Exit mobile version