मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना: मेहनत और योजना से इस तरह बदली कविता की जिंदगी….उद्यम क्रांति योजना से गृहिणी बनी सफल व्यवसायी

mukhyamantri Udyam Kranti Yojana

मेहनत और योजना से बदली कविता दुबे की जिंदगी….उद्यम क्रांति योजना से गृहिणी बनी सफल व्यवसायी

mukhyamantri Udyam Kranti Yojana । कभी घर की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली कविता दुबे आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। उनकी सफलता की कहानी बताती है कि सही योजना और मजबूत इरादों के साथ कोई भी सपना हकीकत में बदला जा सकता है। मध्य प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने कविता के जीवन में बड़ा बदलाव लाया। परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की चाहत ने उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान उन्हें इस योजना की जानकारी मिली, जिसने उनके आत्मविश्वास को नई दिशा दी।

वर्ष 2023 में उन्होंने “नारायणी लेडीज कलेक्शन” नाम से अपने व्यवसाय की शुरुआत की। शुरुआत भले ही छोटे स्तर पर हुई, लेकिन उनकी सोच बड़ी थी। आज उनकी दुकान पर महिलाओं के लिए लहंगे, साड़ियां, सूट, कुर्तियां, ब्लाउज और आर्टिफिशियल ज्वेलरी उपलब्ध है। खास बात यह है कि वे इन वस्तुओं को किराये पर भी देती हैं, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधा मिलती है।लगातार मेहनत और समर्पण के चलते आज कविता हर महीने करीब 15 से 20 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। यह आमदनी न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही है, बल्कि उन्हें समाज में एक नई पहचान भी दिला रही है।

कविता मानती हैं कि अगर उन्हें सरकारी योजना का सहयोग न मिलता, तो उनका सपना अधूरा रह जाता। अब उनका लक्ष्य अपने व्यवसाय का विस्तार करना और अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर देना है। कविता दुबे की यह कहानी यह संदेश देती है कि अगर मेहनत, हौसला और सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो साधारण शुरुआत भी बड़ी सफलता में बदल सकती है।

Exit mobile version