Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने खरीदा रुस से 33 अरब डॉलर का तेल…ट्रंप की नाराज़गी का खतरा

DigitalDesk by DigitalDesk
September 25, 2025
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Mukesh Ambani bought $33 billion worth of oil from Russia
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने खरीदा रुस से 33 अरब डॉलर का तेल…ट्रंप की नाराज़गी का खतरा

रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने भारत के ऊर्जा बाज़ार को नया मोड़ दिया है। भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कथित तौर पर अब तक लगभग 33 अरब डॉलर का रूसी कच्चा तेल खरीदा है। इस खरीद से उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को भारी लाभ हुआ है क्योंकि रूस भारत को डिस्काउंट पर तेल बेच रहा है।

Related posts

राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashi fal: 19 सितंबर 2026 राशिफल: राधा अष्टमी पर मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन

September 19, 2026
Xi Modi meeting brings new hope for India-China relations JNU professor

शी-मोदी मुलाकात से भारत-चीन रिश्तों में नई उम्मीद: जेएनयू प्रोफेसर

September 19, 2026
  • रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते पश्चिमी देशों ने लगाए प्रतिबंध
  • प्रतिबंध ने भारत के ऊर्जा बाज़ार को दिया नया मोड़
  • मुकेश अंबानी ने अब तक खरीदा 33 अरब डॉलर का रूसी कच्चा तेल
  • खरीद से उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को भारी लाभ
  • रूस भारत को डिस्काउंट पर तेल बेच रहा है

अमेरिका और यूरोप लंबे समय से रूस पर आर्थिक दबाव बनाने के लिए प्रतिबंधों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन भारत ने अपनी ऊर्जा ज़रूरतों और सस्ते आयात के अवसर को देखते हुए रूस से लगातार खरीदारी बढ़ाई है। इस बीच अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख को लेकर भारतीय उद्योग जगत में चिंता गहराती जा रही है। ट्रंप प्रशासन पहले भी व्यापारिक मसलों पर भारत पर दबाव बना चुका है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि वॉशिंगटन से नई नाराज़गी भारत के बड़े उद्योगपतियों पर सीधा असर डाल सकती है।

पिछले महीने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि “भारत के कुछ सबसे अमीर परिवार यूक्रेन युद्ध से मुनाफ़ा कमा रहे हैं।” उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक हलकों और ऊर्जा बाज़ार के जानकारों का मानना है कि यह सीधा इशारा मुकेश अंबानी की ओर था।

अंबानी की रिफाइनरियों ने रूस से आए सस्ते कच्चे तेल को प्रोसेस करके यूरोप, अफ्रीका और एशिया के दूसरे हिस्सों में ऊँचे दामों पर उत्पादों के रूप में बेचा। इससे रिलायंस के मुनाफ़े में तेज़ उछाल आया। लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि ट्रंप प्रशासन यदि रूस से व्यापार करने वाली कंपनियों को निशाना बनाता है तो रिलायंस जैसी कंपनियों पर भारी असर पड़ सकता है।

भारत सरकार ने अब तक संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। विदेश मंत्रालय का तर्क है कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा और जनता की ज़रूरतों को देखते हुए स्वतंत्र निर्णय लेता है। फिर भी, अमेरिकी दबाव बढ़ने की स्थिति में मोदी सरकार के लिए अंबानी जैसे उद्योगपतियों के हित और रणनीतिक साझेदारी—दोनों को साधना बड़ी चुनौती होगी।

वैश्विक तेल बाज़ार में रूस-भारत के रिश्ते ने नई आर्थिक ध्रुवीकरण की झलक दी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह धंधा लंबे समय तक चलेगा या फिर ट्रंप की संभावित नाराज़गी भारत के सबसे अमीर आदमी के लिए महंगा सौदा साबित होगी। प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Mukesh Ambani bought $33 billion worth of oil from Russia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version