Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आईपीएल 2023 के तुरंत बाद धोनी ने करवाई घुटनों की सर्जरी, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पाताल में हुआ ऑपरेशन

DigitalDesk by DigitalDesk
June 1, 2023
in मुख्य समाचार
0
आईपीएल 2023 के तुरंत बाद धोनी ने करवाई घुटनों की सर्जरी, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पाताल में हुआ ऑपरेशन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपने घुटने की सर्जरी करवा ली. धोनी को चोट आईपीएल के पहले ही मैच में लग गई थी . चोट के कारण धोनी पूरे सीजन जूझते नजर आएं, हालांकि उन्होंने अपनी टीम का साथ नहीं छोड़ा और सीजन के सारे मैच खेले. इतना कम था तो धोनी ने फैंस के लिए अगला सीजन खेलने की घोषणा भी कर दी. आपको बता दें कि 31 तारीख को धोनी घुटने की जांच के लिए मुंबई पहुंचे थे, जांच के बाद आज सुबह अगली सुबह उन्होंने अपने घुटनों की सर्जरी करवा ली.

 

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कोकिलाबेन अस्पाताल में हुई सर्जरी
चेन्नई के कप्तान धोनी की सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पाताल में आज सुबह पूरी हुई है. धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पार्दीवाला ने पूरा किया. डॉ. पार्दीवाला सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख हैं .आपको बता दें कि डॉक्टर पारदीवाला कई बड़े खिलाड़ियों की सर्जरी कर चुके हैं जिसमें ऋषभ पंत और टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का नाम भी शुमार है.

 

गुजरात के खिलाफ लगी थी चोट
धोनी गुजरात के खिलाफ हुए मैच में चोटिल हो गए थे. गुजरात की पारी के 19वें ओवर में कीपिंग करते हुए गेंद पकड़ने के लिए धोनी ने डाइव लगाई थी, जिसके बाद वे दर्द से कराहते नजर आए थे. हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी कीपिंग जारी रखी थी. मैच के बाद टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मीडिया को बताया था कि धोनी को चोट लग गई है.

 

इस कारण निचले क्रम पर आते थे धोनी
धोनी के फैंस चेन्नई के मैचों में धोनी की बैटिंग देंखने के लिए आते थे. लेकिन धोनी बल्लेबाजी करने इतने नीचे आते थे कि फैंस को कई बार निराश होना पड़ता था. आपको बता दें कि चोट के कारण धोनी पूरे सीजन परेशान थे. वे बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर खेलते थे, जिसके कारण वे दौड़ नहीं पाते थे. हालांकि इतनी परेशानियों के बाद भी धोनी ने अपनी टीम के लिए बहुत सी उपयोगी पारियां खेली और अपनी कप्तानी से चेन्नई को कप उठवाया.

 

धोनी कर पाएंगे अपना वादा पूरा
माही अपने फैंस से एक और सीजन खेलने का वादा कर चुके है. हालांकि उनकी बॉडी के लिए यह आसान नहीं होगा, लेकिन अब धोनी ने अपने घुटनों की सर्जरी करवा ली है और उनके पास रिकवरी का भी अच्छा खासा वक्त है. धोनी खुद भी कह चुके है कि अगले सीजन में लौटने के लिए पूरी मेहनत करेंगे.

 

 

Post Views: 172
Tags: MS Dhonisurgery
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version