MPPSC के स्टूडेंट्स को जेल के बाद सियासी घमासान, छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी की एंट्री…बीजेपी सरकार पर राहुल ने लगाया ये बड़ा आरोप
मध्य प्रदेश में एमपीपीएससी को लेकर जमकर घमासान देखने को मिल रहा है। इंदौर में प्रतियोगी छात्रों के प्रदर्शन के बाद ये मुद्दा कांग्रेस ने जमकर उठाया था। एमपीपीएसीसी के बहार प्रदर्शन के बाद दो सदस्यों को पूलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस पूरे मुद्दे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भी एंट्री हो गई है।
- MPPSC के स्टूडेंट्स को जेल!
- आंदोलन की बना रहे थे रणनीति
- राधे और रंजीत को पुलिस ने उठाया
- समर्थन में उतरे राहुल गांधी
- राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय
बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एमपीपीएससी के छात्रों को लेकर सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा भाजपा भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है। उनका भविष्य मिटा रही है। सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है। पहले तो भर्ती नहीं निकलतीं। भर्ती निकल जाए तो एग्जाम समय पर नहीं होते। एग्जाम हों तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं। ऐसे में जब देश का युवा न्याय मांगता है तब उनकी आवाज़ को बेरहमी से कुचल दिया जाता है।
छात्रों के भरोसे को तोड़ा और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा
राहुल गांधी ने कहा कि हाल ही में मध्यप्रदेश में MPPSC में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे दो छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। वो भी तब जब मुख्यमंत्री ने स्वयं इन छात्रों से मुलाक़ात कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि BJP की सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है। छात्रों के अधिकार की लड़ाई में पूरी कांग्रेस उनके साथ हैं। भाजपा को देश के युवाओं के हक़ की आवाज़ किसी क़ीमत पर दबाने नहीं देंगे। इस मामले में मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी में बड़े प्रदर्शन की बात कही है। जिससे मध्य प्रदेश की राजनीति गर्माती नजर आ रही है।