मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल की नाबालिग बिन ब्याही मां बन गई। नाबालिग ने स्कूल में एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हालत नाजुक होने की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
एमपी के सागर जिले में 16 साल की एक नाबालिग लड़की मां बन गई। उसने स्कूल में ही बच्चे को जन्म दिया। इसके दूसरे दिन जब नवजात का शव अधजली हालत में मिला तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पूरा मामला सागर जिले के छानबीला थाना क्षेत्र का है। जहां नाबालिग को अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल वो कुछ बोल नहीं रही है। दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में पीड़ित लड़की के चाचा को हिरासत में ले लिया है।
- सागर में दिल दहला देने वाली कहानी
- स्कूल में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म
- छानबीला थाना क्षेत्र का मामला
- अधजली हालत में मिला नवजात का शव
- लड़की के चाचा को हिरासत में ले लिया
- 2 दिसंबर को दिया था 11वीं की स्टूडेंट ने बच्चे को जन्म
- स्कूल में दिया था बच्चे को जन्म
- जन्म के समय बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था
- दूसरे दिन 3 दिसंबर को मिला बच्चे का अधजला शव
- श्मशान घाट में मिला था नवजात का अधजला शव
- पुलिस ने जब्त की स्कूल के सीसीटीवी की डीवीआर
- नवजात का शव मिलने के बाद मचा हड़कंप
- जिला अस्पताल में बिन ब्याही मां का चल रहा इलाज
पीड़िता के चाचा पर शक की सुई घूम रही है। जिसके चलते फिलहाल पुलिस चाचा को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही उससे पूछताछ कर रही है। दरअसल नाबालिग से पुलिस के अधिकारियों ने ही नहीं स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग की महिला अधिकारियों ने भी पूछताछ की है, लेकिन पीड़िता कुछ भी नहीं बोल रही है। ऐसे में अब तक यह खुलासा नहीं हुआ कि आखिर उसके साथ किसने दुष्कर्म किया, जन्में शिशु का पिता कौन है। साथ ही स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल में प्रसव होने के तत्काल बाद पुलिस और अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना क्यों नहीं दी।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के छानबीला थाना क्षेत्र में बने एक सरकारी स्कूल के पास अधजली अवस्था में नवजात का शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिली तो पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाये। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस टीम की जांच में खुलासा हुआ है कि नाबालिग ने स्कूल में ही बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस ने बाद में उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। हालांकि पीड़ित लड़की कुछ बोल नहीं रही है। जबकि इस पूरे घटनाक्रम में सागर पुलिस ने नाबालिग के चाचा को हिरासत में लिया है।
बता दें पिछले दिनों 2 दिसंबर को 11वीं में पढ़ने वाली 16 साल की स्टूडेंट ने स्कूल में बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे को जन्म के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसका चेकअप किया गया। जन्म के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था। लेकिन दूसरे दिन 3 दिसंबर को अधजली हालत में बच्चे का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही छानबीला थाना पुलिस की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी जांच के लिए सरकारी स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल में पूरे स्टाफ से इसे लेकर पूछताछ भी की। बाद में पुलिस टीम ने स्कूल के सीसीटीवी की डीवीआर को जब्त किया।
मां बोली— पता नहीं था बेटी के प्रेग्नेंट है
इस मामले में पीड़िता की मां ने चौंकाने वाली बात कही है। नाबालिग की मां ने पुलिस को दिये बयान में कहा उसे अपनी बेटी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी नहीं थी। हालांकि पुलिस को मां के इस बयान पर भी शंका है। दरअसल पिछले कई दिनों से छात्रा स्कूल नहीं जा रही थी। जब छात्रा ने स्कूल जाना तब शुरू किया तो कुछ ही दिन बाद उसे लेबर पेन होना था।