रतलाम में “एमपी राइज 2025” कॉन्क्लेव….सीएम डॉ.मोहन यादव ने दी युवाओं को दी ये बढ़ी सौगात
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने रतलाम में आयोजित “एमपी राइज 2025” कॉन्क्लेव का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में एमएसएमई क्षेत्र को नई ऊँचाइयाँ देने वाले कई विकास कार्यों और योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भरता की सौगात
रतलाम में “एमपी राइज 2025” कॉन्क्लेव
CM डॉ.मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को सौगात
21718 आकांक्षी युवाओं को ऑफर लेटर
140 औद्योगिक इकाइयों को 425 करोड़ रुपए की वित्तीय मदद
जहां कॉन्क्लेव…वहीं इंडस्ट्री का लोकार्पण और भूमिपूजन
समारोह नए उद्यमी तैयार करने का अनोखा प्रयास है—सीएम
रीवा, सागर, अलीराजपुर, धार, रतलाम के किया
उद्यमियों और जनप्रतिनिधों से वर्चुअली संवाद
प्रमुख घोषणाएं व उपलब्धियां
21718 युवाओं को रोजगार ऑफर लेटर प्रदान। 140 औद्योगिक इकाइयों को 425 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का सिंगल क्लिक से अंतरण। 880 इकाइयों को 269 करोड़ की वित्तीय सहायता MSME विभाग द्वारा वितरित।
16 नए औद्योगिक क्षेत्र (242 करोड़), और 10 क्लस्टर प्रोजेक्ट (104 करोड़) का भूमिपूजन। 3861 करोड़ रुपये का ऋण व अनुदान, 4 लाख हितग्राहियों को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर।
औद्योगिक विस्तार की दिशा में कदम
मंदसौर, अलीराजपुर, निवाड़ी, रायसेन और आगर मालवा में नई औद्योगिक ज़ोन, DIC कार्यालयों और CFC (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) का उद्घाटन।
SRF ग्रुप को औद्योगिक भूमि आवंटन …लेटर ऑफ इंटेंट जारी
सम्मानित हुए बैंक प्रतिनिधि
सेंट्रल बैंक के तरण सिंह जीरा को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु MSME स्वरोजगार क्रेडिट सम्मान। बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया को भी सराहना प्राप्त हुई।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंट्रल बैंक के तरण सिंह जीरा सहित बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया को सम्मानित किया गया। सीएम ने इसे प्रदेश के औद्योगिक विकास और युवाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
मुख्यमंत्री का संदेश
रतलाम में “एमपी राइज 2025” कॉन्क्लेव, सीएम मोहन यादव ने कहा “हम सिर्फ घोषणाएं नहीं करते, जहां कॉन्क्लेव होता है वहीं इंडस्ट्री का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होता है। यही MP मॉडल ऑफ डेवलपमेंट है। इस अवसर पर उन्होंने राज्यभर के 21,718 युवाओं को रोजगार के ऑफर लेटर प्रदान किए। साथ ही औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा 140 औद्योगिक इकाइयों को 425 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता सिंगल क्लिक से वितरित की गई।
मुख्यमंत्री ने एमएसएमई सेक्टर की 47 इकाइयों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। MSME विभाग द्वारा 880 इकाइयों को 269 करोड़ की सहायता दी गई। कार्यक्रम में 16 नए औद्योगिक क्षेत्रों (242 करोड़ लागत) और 10 राज्य क्लस्टरों (104 करोड़ लागत) का शिलान्यास हुआ। प्रदेशभर के 4 लाख से अधिक हितग्राहियों को 3861 करोड़ रुपये की ऋण और अनुदान राशि ट्रांसफर की गई। एसआरएफ ग्रुप को भूमि आवंटन हेतु लेटर ऑफ इंटेंट भी प्रदान किया गया।





