Mp News : जाने कौंन है PM Modi पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले राजा पटेरिया

digvaij singh -Raja Pateria

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान देने वाले कांग्रेस नेता की जमानत को नामंजूर कर दिया गया है । कांग्रेस नेता राजा पटेरिया फिलहाल पन्ना जेल में हैं। राजा पटेरिया के बयान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस में भी राजनीति गरमाने लगी है.। आइए बताते है आपको कि कौन है राजा पटेरिया और मध्यप्रदेश कांग्रेस में किस कद के नेता है।

राजा पटेरिया ने छात्र जीवन से ज्वाइन करी कांग्रेस

राजा पटेरिया फिलहाल मध्यप्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष के पद पर हैं। पटेरिया मध्यप्रदेश कांग्रेस की राजनीति में दिग्विजय खेमे के माने जाते है।  पटेरिया दमोह जिले के हटा के रहने वाले है। उन्होंने 1971 में अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत की और उस वक्त पटेरिया जबलपुर के साइंस कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। साइंस कॉलेज के स्टूडेंट रहते हुए पटेरिया ने कांग्रेस ज्वाइन की। तब से लेकर अब तकी पटेरिया कांग्रेस से ही जुड़े है।

दिग्विजय सरकार में रहे मंत्री

पटेरिया 1998 से 2003 के बीच दिग्विजय सिंह मंत्रीमंडल में उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे हैं। दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं पटेरिया। 2003 की हार के बाद भी राजा पटेरिया की गिनती कांग्रेस टिकट के दावेदारों में बनी रही। राजा पटेरिया 2014 में विधानसभा चुनाव भी हार गए थे।

राजा पटेरिया पर लगे थे भ्रष्ट्राचार के आरोप

पांच साल उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री रहते हुए राजा पटेरिया पर भ्रष्ट्राचार के गंभीर आरोप लगे। राजा पटेरिया पर निजी इंजीनियरिंग क़ॉलेजों  पर गलत तरीके से पक्षपात करने का आरोप है। दिग्विजय सिंह सरकार जाने के बाद 2003 में ही राजा पटेरिया पर ई ओ डब्लू की जांच शुरू हुई।

 

इसके अलावा पटेरिया पर 2001 और 2002 के दौरान इंजीनियरिंग क़ॉलेज में गलत तरीके से एडमिशन देने का भी आरोप है।पटेरिया पर इस मामले में उ पच्चीस लाख का जुर्माना भी लगा जो बाद में कम होकर पांच लाख का हो गया।

पटेरिया ने बयान पर दी है सफाई और मांगी माफी

पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्प्णी पर माफी भी मांगी है। पटेरिया ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। पटेरिया ने कहा कि वो गांधीवादी है, वो गांधी में विश्वास करते है ऐसे में इस तरह के बयान कैसे दे सकते है।

 

राजा पटेरिया पर बंटी मध्यप्रदेश कांग्रेस

राजा पटेरिया पर मध्यप्रदेश कांग्रेस दो फाड़ हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पटेरिया के बयान को व्यक्तिगत बताकर पल्ला झाड़ लिय़ा कमलनाथ ने लगे हाथों पटेरिया को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर जवाब मां गा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने खुलकर पटेरिया का साथ दिया है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिह ने पटेरिया की गिरफ्तारी पर  बीजेपी सरकार को जमकर कोसा। गोविंद सिंह ने कहा कि प्रधनामंत्री मोदी को लेकर राजा पटेरिया माफी मांग चुके हें ऐसे में उनको गिरफ्तार करा गलत है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि  राजा पटेरिया के समर्थन में है।

 

Exit mobile version