Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

मणिपुर हिंसा में फंसे अपने छात्रों को वापस लाएगी मध्यप्रदेश सरकार, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले – रेगुलर फ्लाइट के जरिए बच्चो को लाएंगे वापस

मणिपुर हिंसा में फंसे एमपी के छात्रों को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले - रेगुलर फ्लाइट के जरिए बच्चो को लाएंगे वापस

DigitalDesk by DigitalDesk
May 8, 2023
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
मणिपुर हिंसा में फंसे अपने छात्रों को  वापस लाएगी मध्यप्रदेश सरकार,  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले – रेगुलर फ्लाइट के जरिए बच्चो को लाएंगे वापस
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

मणिपुर में इन दिनों हालात बहुत खराब चल रहे है. लगातार हिंसा हो रही है जिसके कारण कई राज्यों के लोग हिंसा के बीच मणिपुर में फंस चुके है. इन लोगों में कई मप्र के छात्र भी है जिनके परिजन इन्हें निकालने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे है. इसी बीच खबर आ रही है कि मणिपुर हिंसा में फंसे मप्र के छात्रों को कोलकाता के रास्ते मध्यप्रदेश लाया जाएगा. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मणिपुर के CM एन वीरेन सिंह से बात कर ली है. बच्चों को रुटीन फ्लाइट के जरिए कोलकाता लाएंगे और उसके बाद मप्र लाया जाएगा. गृहमंत्री ने आगे कहा कि मणिपुर में अभी मध्यप्रदेश के 20 लोग हैं, 12 के नंबर मिल गए हैं और बाकि से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है. कुछ बच्चों ने वहां से निकलने की स्वकृति दे दी है , वहीं कुछ बच्चों का कहना है कि वे सुरक्षित है. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के इस बयान के बाद छात्रों के परिवार वालों ने राहत की सांस ली है.

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

मणिपुर में हालात बेकाबू
मणिपुर में पिछले कुछ समय से हिंसा अपने चरम पर है. राज्य के 10 जिलों में हिंसा का दौर लगातार जारी है. सरकारी आंकड़ो के अनुसार इस हिंसा में अभी तक 54 लोगों की जान जा चुकी है. हालात इतने बेकाबू है कि केंद्र को त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की टीमें को मणिपुर में डिप्लॉई करना पड़ा है . मणिपुर सरकार ने भी ‘शूट एट साइट’ का ऑर्डर रिलीज कर दिया है.राज्य के हिंसाग्रस्त इलाकों में मोबाईल और इंटरनेट सर्विसेस काट दी गई. गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से बात की और हर संभव मद देने का आश्वासन दिया है.

परिजन लगा रहे थे मदद की गुहार
मणिपुर हिंसा में फंसे छात्रों को निकालने के लिए उनके परिवार मध्यप्रदेश सरकार से गुहार लगा रहे थे. परिजनों ने मीडिया को बताया है कि उनके बच्चे बहुत डरे सहमे हुए है. उनकी यूनिवर्सिटी में बमबारी हो रही है. चारों और तनाव और हिंसा का माहौल है. सारी राज्य सरकारे अपने बच्चे को निकाल रही है , ऐसे में हम भी चाहते है कि हमारे बच्चों को हिंसाग्रस्त इलाकों से निकाला जाएं. हालांकि गृहमंत्री का बयान आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है. उन्हें अब पूरा विश्वास है कि उनके बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा.

मणिपुर से फंसे मध्यप्रदेश के बच्चों को वापस लाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी स्वयं मणिपुर के मुख्यमंत्री जी से बात कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश और मणिपुर के गृह विभाग और पुलिस के अधिकारी भी उच्चस्तर पर चर्चा कर रहे हैं। जल्द ही मध्यप्रदेश के सभी बच्चों की… pic.twitter.com/Ltp5gMNc1t

— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) May 8, 2023

 

सिंधिया ने जाना बच्चों का हाल
केन्द्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मणिपुर में फंसे मप्र के छात्रों का हाल जाना है . सिंधिया ने बच्चों को पूरी मदद करने का आश्नासन भी दिया है. एक पेपर को दिए इंटरव्यू में बच्चों ने बताया कि सिंधिया के ऑफिस से उन्हें फोन आया था और उन्होंने उनकी पूरी जानकारी ली है. हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि बच्चों को अलग अलग इलाकों से कैसे एयरलिफ्ट किया जाएगा.

 

 

 

 

Post Views: 169
Tags: Madhya Pradeshmanipurviolence
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version