नई दिल्ली में नितिन नवीन से की एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव ने मुलाकात…कई मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

MP CM Mohan Yadav met Nitin Naveen

नई दिल्ली में नितिन नवीन से की एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव ने मुलाकात…कई मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे।जहां उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें संगठन और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं और लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

भाजपा संगठन में नितिन नवीन की सक्रिय भूमिका को देखते हुए इस बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक समन्वय के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर बैठक के एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की दिल्ली में लगातार हो रही बैठकों को मध्य प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्र-राज्य समन्वय के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

Exit mobile version