Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

MP BJP को मिलने वाला है नया अध्यक्ष…हेमंत खंडेलवाल का नाम लगभग तय…ऐलान बाकी…

DigitalDesk by DigitalDesk
July 1, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

MP BJP को मिलने वाला है नया अध्यक्ष…हेमंत खंडेलवाल का नाम लगभग तय…ऐलान बाकी…जानें कौन हैं खंडेलवाल जिन्हें सौंपी जाएगी प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी

बैतूल से पार्टी के विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल Former MP Hemant Khandelwal का नाम सबसे प्रमुख दावेदार के रूप में उभरा रहा था। उन्हें संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और पार्टी के नेताओं का समर्थन मिला। हेमंत खंडेलवाल Hemant Khandelwal की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर गौर करें तो यह मजबूत मानी जा रही है। हेमंत खंडेलवाल के पिता दिवंगत विजय खंडेलवाल पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। जिससे पार्टी संगठन में उनका जुड़ाव, झुकाव और भरोसा काफी पुराना माना जाता है। खंडेलवाल का आरएसएस RSS से जुड़ाव और उनका साफ-सुथरा राजनीतिक रिकॉर्ड ही उन्हें दूसरे दावेदारों से आगे बढ़ाते नजर आया।

Related posts

Braking news today

शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा…कर्नाटक सरकार में इस्तीफा…भिवाड़ी में फैक्ट्रियों में आग

June 5, 2026
Lalit Modi claims

16 साल बाद ललित मोदी का दावा: कोच्चि आईपीएल विवाद में सोनिया और शशि थरुर को लेकर कही से बात

June 4, 2026

भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट अध्यक्ष हैं खंडेलवाल
हेमंत खंडेलवाल Hemant Khandelwal ने साल 2007 में पहली बार बैतूल लोकसभा सीट से उपचुनाव में जीत हासिल की थी। बैतूल सीट उनके पिता विजय खंडेलवाल के निधन के बाद रिक्त हुई थी। इसके बाद साल 2009 में बैतूल लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो गई। इसके बाद भी खंडेलवाल की भूमिका बैतूल सीट पर प्रभावशाली बनी रही। खंडेलवाल ने साल 2013 में विधायक के रूप में जीत दर्ज की थी। हालांकि 2018 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2023 में हुए चुनाव में वे फिर से विधायक चुने गए।

संघ और संगठन में मजबूत पकड़
हेमंत खंडेलवाल को आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी का करीबी माना जाता है। दिल्ली में हुए अंतिम दौर के मंथन में सुरेश सोनी और एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव दोनों ने ही हेमंत खंडेलवाल के नाम की पुरजोर पैरवी की थी। वहीं एमपी के पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान Union Minister Shivraj Singh Chouhan ने भी उनके नाम पर सहमति जताई। संघ और संगठन दोनों का भरोसा हैं हेमंत खंडेलवाल। संघ के साथ संगठन को भी यह उम्मीद है कि हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में राज्य में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल कायम रहेगा।

प्रकाश कुमार पांडेय

 

 

 

Post Views: 386
Tags: #BJP Madhya Pradesh formula
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version