Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

एमपी विधानसभा चुनाव: राऊ में बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े,दिमनी में फायरिंग,झाबुआ में भूरिया की गाड़ी पर पथराव

DigitalDesk by DigitalDesk
November 17, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
MP assembly elections BJP Congress workers clash
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एमपी विधानसभा चुनाव राऊ में बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े,दिमनी में फायरिंग, माखन नगर में भी हंगामा मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 230 सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान इंदौर, नर्मदापुरम, दिमनी में हंगामे की सूचना मिली है। कहीं मतदान से पहले बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए तो कहीं फायरिंग से दहशत फैलाने का प्रयास किया गया।

  • एमपी में 230 सीटों के लिए मतदान जारी
  • शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट
  • दांव पर 2533 उम्मीदवारों की किस्मत
  • 5 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
  • 17 हजार 32 संवेदनशील मतदान केंद्र
  • नक्सल क्षेत्र में एयर एम्बुलेंस की सुविधा
  • राज्य में 64 हजार से अधिक मतदान केंद्र

मतदाताओं को सामग्री बांटने पर विवाद

इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू होने से पहले में मतदान केन्द्र पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजबूरन पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। राऊ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता में हंगामे के बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। वहीं थाने के बाहर भी जमकर बवाल हुआ। बता दें राऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री जीतू पटवारी प्रत्याशी हैं तो वहीं भाजपा ने मधु वर्मा उनके खिलाफ मैदान में उतारा है। दरअसल 17 नवंबर की सुबह वोटिंग शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही मतदाताओं को चुनावी प्रलोभन देने और मतदान अपने पक्ष में करने का मामला सामने आया था। एक पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से मतदाताओं को कुछ सामग्री बांटी जा रही थी। जिसे लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आकर भिड़। इस दौरान मारपीट भी हुई। मारपीट के दौरान कांग्रेस भाजपा दोनों के कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद दोनों दल के दूसरे कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नेताओं ने क्षेत्र के थाने का घेराव कर दिया इस दौरान भी जमकर हंगामा किया गया। ऐसे में पुलिस ने पहले समझाने के बाद भी जब दोनों पक्ष नहीं माने और हंगामा करने लगे तो भीड़ को तीतर- बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़े। इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र की पुलिस ने इस पूरे मामले में दोनों पक्षों से चर्चा करने उनकी शिकायत सुनने के बाद जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

विक्रांत भूरिया की गाड़ी पर पथराव

मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ में भी हंगामें की सूचना है। यहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भूरिया के वाहन पर पथराव का मामला सामने आया है। इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भूरिया की ओर से पुलिस थाने में शिकायत भी दी गई है।

मुरैना के दिमनी में फायरिंग

वहीं मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट पर भी बवाल की सूचना मिली है। यहां मुरैना की दिमनी सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को मैदान में उतारा है। इस विधानसभा क्षेत्र में स्थित मीरघान गांव में फायरिंग की सूचना मिली है। हवाई फायरिंग किये जाने के बाद वहां भगदड़ मच गई। इसके चलते 2 लोग घायल हुए है। हालांकि बाद में पुलिस की टीम ने स्थिति पर काबू करते हुए केंद्र पर मतदान जारी कराया।

भिंड में निर्दलीय बांट रहा था पैसे,जनता ने पकड़ा

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान से चंद घंटे पहले कई जिलों और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से हंगामे की सूचना मिली है। खासकर इस बार ग्वालियर चंबल अंचल में हालात अलग है।यहां भिंड इलाके में काफी गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। इस बीच भिंड के अटेर विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय प्रत्याशी को लोगों ने मतदाताओं को पैसे बांटते पकड़ा है। बता दें अटेर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी चंद्र प्रकाश करैया को मतदाताओं को पैसे बांटते पकड़ लिया। निर्दलीय प्रत्याशी करैया पर आरोप है कि वे एक गरीब बस्ती में जाकर वहां मतदाताओं को पैसे बांटकर प्रलोभन दे रहे थे। ऐसे में स्थानीय लोगों ने उनके पास से पैसे छीन लिए। इस बीच मौके पर आई पुलिस को उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी सौंप दिया। इस हंगामे के दौरान कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई है।

Post Views: 194
Tags: BJPCongressfiring in Dimanimp assembly electionsRaustone pelting on Bhuria car in Jhabuaworkers clash
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version