Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

आधी आबादी पर सियासी नजर, चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में ‘बहना बनाम नारी’

DigitalDesk by DigitalDesk
May 9, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
Women Voter
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

किसी भी राज्य में कोई योजना की शुरुआत सरकार की ओर से की जाती है। लेकिन विपक्ष कोई योजना शुरू कर दे तो आप क्या कहेंगे। ऐसा ही अजूबा मध्य प्रदेश में सामने आ रहा है। मध्य प्रदेश के लिए यह चुनावी साल है। अक्टूबर नवंबर में विधानसभा के चुनाव होना हैं। चुनाव में कुछ भी हो सकता है। चुनाव साल में यहां अजब-गजब घोषणाएं हर दिन सुनने को मिल रहीं हैं। मध्यप्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या पिछले 2018 के चुनाव की अपेक्षा इस बार बढ़ी है। यही वजह है कि आधी आबादी पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों की नजर है। महिलाओं को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। हर दिन नई नई योजनाओं का ऐलान किया जा रहा है।

  • लाड़ली बहना योजना का जवाब,  नारी सम्मान योजना
  • कमलनाथ शुरु करने जा रहे योजना
  • मप्र में नारी सम्मान योजना
  • मप्र में ‘बहना बनाम नारी’
  • बीजेपी को पटखनी देने की बारी
  • कमलनाथ ने की बड़ा दांव चलने की तैयारी
  • महिला मतदाताओं पर नजर
  • 1500 रुपये मासिक सहायता दी जाएगी
  • रसोई गैस 500 रुपये में देंगे
  • लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर
  • कांग्रेस सरकार बनी तो मिलेगा योजना का लाभ

इस बीच पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। दरअसल मध्य प्रदेश में महिला मतदाओं की बढ़ती संख्या दोनों ही दलों को आकृषित कर रही है। 1 जनवरी को जारी आंकड़े बताते हैं कि मध्यप्रदेश में जहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 80 लाख 10 हजार 110 से है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 60 लाख 83 हजार 368 है। यहीं वजह है कि कांग्रेस लगातार दावा कर रही है कि विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश की महिलाओं को कई सौगातें दी जाएंगी। प्रदेश की बहन-बेटियों को 1500 रूपये प्रतिमाह और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसी संकल्प के साथ कमलनाथ नारी सम्मान योजना शुरू करने जा रहे हैं।। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। योजना के तहत गरीब महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1 हजार रूपये जमा कराए जाएंगे। योजना की पहली किश्त 10 जून को खाते में आने की उम्मीद जताई जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इसी से प्रतिस्पर्धा करने के लिए कांग्रेस भी नारी सम्मान योजना शुरू कर रही है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कमलनाथ की अपील,सभी महिलाओं हों योजना में शामिल

पूर्व सीएम कमलनाथ ने महिलाओं से अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि नारी सम्मान योजना महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए भी महिलाएं अपना पंजीयन करवाएं। कमलनाथ ने कहा कि इस योजना में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य तय करें। अपने क्षेत्र की बहनों को इस योजना से जोड़ें और बहन-बेटियों तक कांग्रेस की इस ऐतिहासिक योजना का लाभ पहुंचे यह सभी मिलकर सुनिश्चित करें।

बीजेपी ने बताया योजना को महिलाओं के साथ छल

हालांकि मध्य प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस का छल बता रही है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं के साथ छल करती आई है। गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि यह बड़ा छल है। इससे बड़ा छल और क्या होगा कि बिपक्ष में रहकर कोई पार्टी कैसे योजना लाने का एलान कर रही है। बीजेपा का यह भी आरोप है कि कांग्रेस महिलाओं को सजावटी वस्तु और आइटम ही समझती है। कांग्रेस इस बार भी महिलाओं से झूठ बोल कर पैकेजिंग में बंद ही रखने की कोशिश कर रही है।

एमपी में 2.6 करोड़ से अधिक महिला मतदाता

दरअसल मध्य प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 1 जनवरी 2023 की स्थिति में करीब 2.53 करोड़ से बढ़कर 2.6 करोड़ हो गई है। पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं के नाम 2.79 प्रतिशत बढ़े हैं। इतना ही नहीं विशेष पुनरीक्षण अभियान में भी 41 जिलों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं मतदाताओं के नाम जोड़ने के आवेदन अधिक मिले थे। इसके चलते मध्यप्रदेश में प्रति एक हजार पर महिला मतदाताओं की संख्या 926 से बढ़कर 931 हो गई है।

Post Views: 135
Tags: Ladli Bahna Yojanamp assembly electionNari Samman Yojanawomen voters
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version