महाकौशल की 38 सीट के लिए बीजेपी कांग्रेस और AAP में जंग,इस बार मतदाता होंगे किसके संग!

MP Assembly Election 2023 Mahakaushal area

मध्य प्रदेश के विंध्य और महाकौशल इलाके को लेकर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। दरअसल यहां इस बार आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता चुनावी रैली करने जा रहे हैं। उनकी नजर महाकौशल की 38 और विंध्य की 30 सीटों पर है। ऐसे में कांग्रेस महाकौशल का अपना किला बचाने तो विंध्य में बीजेपी का किले पर कब्जा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। सिंगरौली से महापौर का चुनाव जीतने के बाद आप को विंध्य इलाके में अपने लिए अच्छी संभावना नजर आ रही है। इसी वजह से वह लगातार विंध्य और उससे लगे महाकौशल इलाके में फोकस कर रही है। ऐसे में कांग्रेस पूरी ताकत झोंक दी है। राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी यहां महाकौशल के मंडला में रैली करने आ रही हैं। क्या है महाकौशल की 38 सीटों का सियासी समीकरण आइये जानते हैं।

महाकौशल क्षेत्र का सियासी समीकरण

एमपी में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। यहां एक चरण में 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक एक सीट पर अलग अलग रणनीति बनाकर काम कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं महाकौशल क्षेत्र की। महाकौशल के चुनावी नतीजे हमेशा चौकाने वाले रहे हैं। 2018 के चुनाव में बीजेपी को महाकौशल इलाके से निराशा का सामना करना पड़ा था। इसकी बड़ी वजह आदिवासियों वर्ग की नाराजगी मानी गई थी। इस बार क्षेत्र की 38 सीटों पर किसकी फतह होगी। सत्ता की तिजोरी किसे मिलेगी ये 3 दिसंबर को स्पष्ट हो जाएगा। लेकिन इससे पहले जानते हैं इलाके का चुनावी समीकरण।

इन पांच अलग अलग चाबियों से खुलता है सत्ता का ताला

मध्य प्रदेश में सत्ता की चाबी पांच इलाकों में बंटी है। यानी सत्ता का ताला खालने के लिए सभी पांच चाबी का होना जरुरी है। मध्यप्रदेश को भौगोलिक रूप से महाकौशल, ग्वालियर-चंबल, मध्य भारत, निमाड़-मालवा, विंध्य और बुंदेलखंड इलाकों में बांटा गया है। इन इलाकों में जातीय और सामाजिक समीकरण अलग-अलग हैं। दोनों दलों के क्षत्रपों का प्रभाव भी है। 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पेश है महाकौशल इलाके का राजनीतिक विश्लेषण।

2013 महाकौशल की 38 सीटों पर दारोमदार

महाकौशल में 38 सीटों का महागणित

2018 के विधानसभा चुनाव परिणाम

कांग्रेस को मिली 24 सीटें
13 आदिवासी सीटों में कांग्रेस को 11 मिली
बीजेपी को मिली -13 सीट
बीजेपी को मिले आदिवासी सीट- 2
निर्दलीय – 1 सीट

2013 के विधानसभा चुनाव के परिणाम

बीजेपी को मिली- 24 सीट
कांग्रेसे को मिली- 13 सीट
निर्दलीय को मिली– 01 सीट

महाकौशल के चुनावी नतीजों ने हमेशा चौकाया

2013 महाकौशल के चुनावी मुद्दे

Exit mobile version