Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मोहन यादव सरकार के इन 28 मंत्रियों ने ली शपथ…जानिए किसे मिला कितना महत्व

DigitalDesk by DigitalDesk
December 25, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
MP Assembly Chief Minister Mohan Yadav Cabinet expansion Lok Sabha elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में सीएम डॉक्टर मोहन यादव सरकार में आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। दिलचस्प पहलू यह है कि इस मंत्रिमंडल में कई वरिष्ठ नेताओं के साथ 17 ऐसे विधायक भी शामिल हैं। जिन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया है। डॉ.मोहन मंत्रिमंडल में 18 कैबिनेट मंत्री हैं तो 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और चार राज्यमंत्री शामिल हैं। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान बीजेपी आलाकमान ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले क्षेत्र और जातिय समीकरण का पूरा ध्यान रखा है। इस मंत्रिमंडल में कैलाश विजयवर्गीय अकेले ऐसे शख्स हैं जो पहले तीन सीएम के साथ काम कर चुके हैं। हम इस रिपोर्ट में जानेंगे कि आखिर किस विधायक को सीएम यादव के मंत्रिमंडल में क्यों जगह मिली है?

विस्तार से पहले बात करेंगे कैलाश विजयवर्गीय की जो फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और कई राज्यों के प्रभारी रहे हैं। वे 6 बार विधायक रह चुके हैं और मध्यप्रदेश में 12 सालों तक मंत्री रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं में दूसरा बड़ा नाम है प्रहलाद सिंह पटेल का। पटेल पांच बार के सांसद रहे हैं और OBC का पड़ा चेहरा हैं। मोदी और वाजपेयी सरकार में भी केन्द्र में मंत्री रह चुके हैं। इसी तरह से राकेश सिंह भी चार बार लोकसभा के सांसद रहे हैं और संघ के करीबी होने के साथ-साथ उन्हें मैनेजमेंट में भी माहिर माना जाता है। वरिष्ठ नेताओं में इसके बाद नाम आता है विश्वास सारंग का। सारंग कायस्थ समाज के बड़े नेता हैं। सारंग चार बार के विधायक रहने के अलावा पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान के भी करीबी माने जाते हैं।

Related posts

Mayawati expels Vikram Singh

बसपा में बड़ा एक्शन: मायावती ने विक्रम सिंह को पार्टी से निकाला, अपराधियों को सदस्यता दिलाने का आरोप

March 10, 2026
Nitish Samruddhi Yatra

बिहार की राजनीति में हलचल: ‘मेहमान मुख्यमंत्री’ की चर्चा के बीच नीतीश की समृद्धि यात्रा पर सवाल

March 10, 2026

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

  • बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं
  • कई राज्यों के चुनावों की ज़िम्मेदारी संभाली है
  • इंदौर के महापौर रहे, 6 बार विधायक रहें
  • 12 सालों तक राज्य में मंत्री रहे

प्रह्लाद सिंह पटेल

  • पांच बार के सांसद
  • ओबीसी का बड़ा चेहरा
  • केन्द्र की वाजपेयी सरकार में कोयला मंत्री भी रहे
  • मोदी सरकार में भी मंत्री रहे
  • पहली बार विधायक बने

राकेश सिंह

  • जबलपुर पश्चिम से विधायक
  • जबलपुर से 4 बार के लोकसभा सांसद
  • मैनेजमेंट में माहिर और संघ से करीबी

नारायण सिंह कुशवाहा

  • ग्वालियर दक्षिण से विधायक
  • कुशवाह समाज एक बड़ा वोट बैंक
  • संगठन और मोर्चा में पदों पर रहे है

श्रीमती कृष्णा गौर

  • गोविंदपुरा से विधायक
  • बड़ा ओबीसी महिला चेहरा
  • भोपाल समेत आसपास के जिलों में अच्छी पकड़

लखन पटेल

  • पथरिया से विधायक बने
  • कुर्मी मतदाताओं में अच्छी पकड़
  • संगठन में काफी समय से सक्रिय

संपतिया उइके

  • आदिवासी इलाके में अच्छी पकड़
  • मंडला से विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं
  • राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनीं गई थीं

नागर सिंह चौहान

  • आलीराजपुर से विधायक
  • मध्य प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर रहे
  • 2008 व 2013 में लगातार जीत कर हैट्रिक बनाई

तुलसीराम सिलावट

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक जमीनी नेता और सक्रिय नेता
  • शिवराज कैबिनेट में मंत्री रहे

राधा सिंह

  • चितरंगी से पहली बार विधायक
  • ससुर जग्गनाथ सिंह की विरासत
  • आदिवासी इलाके में बड़ा नाम

विश्वास सारंग

  • कायस्थ समाज के बड़े नेता
  • नरेला पूर्व से विधायक हैं
  • शिवराज के पसंद, 4 बार के विधायक

प्रद्युम्न सिंह तोमर

  • ग्वालियर से विधायक, सिंधिया समर्थक
  • सिंधिया के साथ ही बीजेपी में आए
  • शिवराज कैबिनेट में मंत्री रहे

एदल सिंह कंषाना

  • सिंधिया समर्थक गुर्जर नेता
  • कांग्रेस से बीजेपी में आए
  • सुमावली में कठिन लड़ाई में जीते

अर्चना चिटनिस

  • पूर्व मंत्री और बुरहानपुर से विधायक
  • मालवा-निमाड़ में अच्छी पकड़
  • महिला नेताओं में सबसे सक्रिय

मंत्रिमंडल में शामिल चेहरों के जातिगत समीकरण

कैलाश विजयवर्गीय, सामान्य
विश्वास सारंग सामान्य
राकेश सिंह सामान्य
गोविंद सिंह राजपूत सामान्य
प्रद्युम्न सिंह तोमर, सामान्य
चैतन्य कश्यप सामान्य
राकेश शुक्ला सामान्य
दिलीप जायसवाल सामान्य
प्रह्लाद पटेल OBC
कृष्णा गौर OBC
इंदर सिंह परमार OBC
नरेंद्र शिवजी पटेल OBC
लखन पटेल OBC
एंदल सिंह कंसाना OBC
नारायण सिंह कुशवाहा OBC
धर्मेंद्र लोधी OBC
नारायण पवार OBC
दिलीप अहिरवार SC
राव उदय प्रताप OBC
धर्मेंद्र लोधी OBC
गौतम टेंटवाल SC
विजय शाह ST
निर्मला भूरिया ST
राधा सिंह ST
प्रतिमा बागरी SC
सम्पतिया उइके ST
तुलसी राम सिलावट SC

वो विधायक जो पहली बार बने मंत्री

मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी के 15 विधायकों को पहली बार मंत्री बनाया गया है। इसमें प्रहलाद पटेल, संपतिया उइके, राव उदय प्रताप, चैतन्य कश्यप, नागर सिंह चौहान, लखन पटेल, कृष्णा गौर, राजेश शुक्ला, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जयसवाल,नरेंद्र शिवाजी पटेल, गौतम टेटवाल, प्रतिभा बागरी, दिलीप अहिरवार के साथ राधा सिंह का नाम शामिल है।

Post Views: 177
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version