दुनिया के कई देशों में प्रजनन दर में आई कमी के बावजूद अधिक जनसंख्या की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं हम एक ऐसे व्यक्ति के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिसने एक दो नहीं बल्कि 12 शादियां की हैं। 100 अधिक बच्चे के पिता हैं। युगांडा के इस व्यक्ति की 12 पत्नियों ने 102 बच्चों को जन्म दिया है। उसके बच्चों की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि उन्हें उन अपने सभी बच्चों के नाम भी याद नहीं हैं। आखिरकार उसने इस समस्या से निपटने के लिए सभी के नाम दर्ज करने के लिए एक रजिस्टर तैयार किया है।
- अचानक चर्चा में आया युगांडा का ये शख्स
- 70 साल के शख्स की हैं अपनी 12 पत्नियां
- 12 पत्नियों से हुए 102 बच्चे
- याद भी नहीं रहते सभी बच्चों के नाम
- पोते-पोतियों की संख्या है 578
मूसा के 578 पोते-पोतियां
पूर्वी युगांडा स्थित मुकीज़ा गांव में रहने वाले मूसा हसाह्या कसेरा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कहानी को शेयर किया है। जिसमें उसने बताया कि वह न केवल 102 बच्चों का पिता है, बल्कि उसके 578 पोते-पोतियां हैं, जिनका वह दादा है। मूसा की उम्र करीब 70 वर्ष के आसपास है। बड़ा परिवार होने के चलते उसे अपने परिवार का भरण-पोषण करने में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कभी भूखे रना पड़ा तो कभी सीमित संसाधनों के बीच उन्हें भरण-पोषण करने में संघर्ष करना पड़ा।
17 साल में हुई थी पहली शादी
मूसा की पहली शादी 1972 में हुई थी। उस समय वह केवल 17 साल का था। समय बढ़ने के साथ साथ उसकी पत्नियों की संख्या भी बढ़ती गई। उसने एक के बाद एक 12 महिलाओं से विवाह किया। अब उसने यह स्वीकार किया कि उन्होंने कभी भी नहीं सोचा कि इतने सारे बच्चे होने के बाद वह अपने इतने बड़े से परिवार का किस तरह भरण-पोषण करेंगे।