Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

मप्र में 71 और छत्तीसगढ़ 68.15 फीसदी से ज्यादा मतदान,हिंसा में ITBP का जवान शहीद

DigitalDesk by DigitalDesk
November 17, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
68.15 percent voting Chhattisgarh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार मतदान किया गया। मध्य प्रदेश में मतदान शाम 6 बजे तक करीब 71.16 प्रतिशत जबकि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर शाम 5 बजे तक 68.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि 70 विधानसभा सीटों पर करीब
68.15% मतदान रहा। यह 5 बजे तक अनुमानित रुझान है।

  • रीना बाबा साहेब कंगाले ने दी जानकारी
  • 5 बजे तब 68.15 प्रतिशत मतदान
  • कहा– यहां आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं
  • दूरस्थअंचल वाले मतदान केंद्रों में बढ़ सकता है मत प्रतिशत
  • कम मतदाता,वहां भी बनाए गए थे मतदान केंद्र
  • बिंद्रनवागढ़ नक्सल घटना पर बोली मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
  • ‘नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी मतदान केंद्र बनाया गया था’
  • जबरदस्त उत्साह दूसरे चरण के मतदान में देखने को मिला
  • सभी ने मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया
  • एक से 2 प्रतिशत ईवीएम में आई खराबी
  • गरियाबंद में आईईडी ब्लास्ट में जवान शहीद
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की पुष्टि

मध्य प्रदेश की 230 के साथ छत्तीसगढ़ में 70 विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान समाप्त हो गया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि एमपी में 71.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जबकि छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर शाम 5 बजे तक 68.15 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। छत्तीसगढ़ में मतदान के दौरान हिंसा की घटना भी हुई है। जिसमें नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में आईटीबीपी का एक जवान शहीद हो गया। बता दें नक्सलियों ने राज्य के गरियाबंद में IED ब्लास्ट को उस समय अंजाम दिया जब दूसरे चरण का मतदान संपन्न कराने के बाद सुरक्षाकर्मी पोलिंग बूथ से वापस लौट रहे थे।

Related posts

Petrol diesel prices today

Petrol, diesel prices today, July 22:दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दूसरे शहरों में देखें पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट देखें

July 22, 2026
ISRO

ISRO Recruitment 2026: 462 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 जुलाई को वॉक-इन ड्राइव। VSSC तिरुवनंतपुरम में 25 जुलाई, 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू

July 22, 2026

बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण में 70 विधानसभा सीटों पर मतदान किया गया। जिसमें शाम 5 बजे तक करीब 68.15 फीसदी मतदान की सूचना है। मतदान के अंतिम आकंडे देर रात तक आ पाएंगे। इससे मतदान प्रतिशत में और इजाफा होने की उम्मीद है। बता दें पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण में 72 सीटों पर हुए मतदान में करीब 76.62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। वहीं भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के शेराडांड में शत प्रतिशत मतदान से चुनाव आयोग की टीम खुश है। मतदान के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हिंसा की गतिविधि देखने को मिली। यहां गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बड़ेगोबरा गांव के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस नक्सली घटना में मतदान दल की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के एक प्रधान आरक्षक जोगिंदर सिंह का निधन हो गया।

मतदान के दौरान महिला की मौत

एक और घटना में मतदान के दौरान करीब एक महिला का निधन हो गया। कसडोल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल की ओर से जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि क्षेत्र के मल्दा ग्राम पंचायत स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 76 में महिला सहोदरा बाई निषाद का निधन हो गया। वे मतदान के लिए कतार में खड़ी थीं। अधिकारी ने बताया कि सहोदरा अपनी बारी का इंतजार कर रहीं थीं। इस दौरान वे अचानक नीचे गिर गईं। जिन्हें मतदानकर्मियों की मदद से परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हाथी ने मतदाता को कुचला

वहीं छत्तीसगढ़ के ही कोरिया जिले में कोरिया वन मंडल के तहत खड़गवां वन परिक्षेत्र के मंगोरा गांव में मतदान के लिए जा रहे ग्रामीण युवक उमेन्द्र सिंह पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक उमेन्द्र जब घर से निकला था तब गांव के करीब एक जंगली हाथी घूम कर रहा था। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जब उमेन्द्र सिंह वहां पहुंचा तो हाथी भीड़ की ओर दौड़ा, इस दौरान हाथी ने उमेन्द्र सिंह को कुचलकर मार डाला।

Post Views: 167
Tags: 68.15 percent voting Chhattisgarh71 percent voting in MPsoldiers martyred in violence
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version