Saturday, June 14, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

Morbi Bridge Collapse:140 साल पुराना था पुल,अब तक 140 की मौत

50 से अधिक लाग अब भी लापता

DigitalDesk by DigitalDesk
October 31, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
Morbi Bridge Collapse:140 साल पुराना था पुल,अब तक 140 की मौत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात के मोरबी में माच्छू नदी पर बने 140 साल पुराने केबल पुल के रविवार शाम टूट जाने से अब तक 140 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। हादसे के वक्त पुल पर 400 से अधिक लोग मौजूद थे। बता दें एक निजी कंपनी की ओर से सात महीने तक पुल का मरम्मत कार्य करने के बाद इसे चार दिन पहले ही जनता के लिए फिर से खोला गया था। हालांकि पुल को नगरपालिका का फिटनेस प्रमाणपत्र अभी नहीं मिला था। ऐसे में पुल का रखरखाव करने वाली एजेंसी ओरेवा कंपनी के खिलाफ 304ए 308 और 114 के तहत क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है। इसकेसाथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है।

ओरेवा को दिया था रखरखाव का जिम्मा

मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला ने इस बात की पुष्टि की है कि पुल को 15 साल के लिए संचालन और रखरखाव के लिए ओरेवा कंपनी को दिया गया था। इस साल मार्च में पुल को मरम्मत के लिए जनता के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन 26 अक्टूबर को गुजराती नववर्ष दिवस पर मरम्मत के बाद इसे फिर से खोल दिया गया।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025

मरम्मत पर खर्च किये थे दो करोड़

1887 के आसपास इस ब्रिज का निर्माण मोरबी के तत्कालीन राजा वाघजी रावाजी ठाकोर ने करवाया था। मच्छु नदी पर बना यह ब्रिज मोरबी के लोगों के लिए आकर्शण का केन्द्र था। मोरबी के शासकों के जमाने में बने इस पुल की खासियत यह थी कि जब इसका निर्माण किया गया था तो यूरोप में मौजूद सबसे आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया था। इसके बाद अंग्रेजों के शासन काल में भी यह ब्रिज अच्छी इंजीनियरिंग का प्रतीक बना रहा। पिछले कई साल से समय समय पर इसकी मरम्मत की जा रही थी। दिवाली पर के पर्व खोले जाने से पहले यह पुल सात महीने तक मरम्मत के लिए बंद था। 1.25 मीटर चौड़ा यह ब्रिज दरबार गढ़ पैलेस और लखधीरजी इंजीनियरिंग कॉलेज को जोड़ता है। इसके मरम्मत पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसके बाद इसे पिछले दिनों आमजन के लिए खोल दिया गया था। लेकिन खुलने के पांचवें दिन ही यह ऐतिहासिक पुल नदी में गिर गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। इस हादसे को लेकर पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल और संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की। पीएम मोदी ने मोरबी में जान गंवाने वाले प्रत्‍येक व्‍यक्ति के परिवार को पीएमएनआरएफ से दो-दो लाख रुपये की राशि की मदद की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर घटना पर दुख जताया। उन्‍होंने गुजरात के गृह राज्‍यमंत्री हर्ष संघवी और अन्‍य अधिकारियों से बातचीत की है।

 

राहुल गांधी और खड़गे ने कार्यकर्ताओं से अपील

पुल हादसे के बाद अब भी कई लोग लापता हैं। इन्हें तलाशने के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। लापता लोगों को ढूंढने में पुलिसए एनडीआरएफ के अलावा नौसेना के जवान भी शामिल हो गए हैं। इस बीच इस राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं से बचाव कार्य में हर संभव मदद करने की अपील की है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया ट्वीट

कंग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने इस हादसे को लेकर एक ट्वीट करते हुए लिखा। गुजरात के मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से हुई त्रासदी से गहरा दुख हुआ है। वे कार्यकर्ताओं से बचाव कार्य में हर संभव सहायता देने और घायलों की मदद करने की अपील करते हैं।

कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी की अपील

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा कि पुल गिरने की खबर बहुत दुखद है। उन्होंने ट्वीट किया। मोरबी में पुल दुर्घटना की खबर बहुत दुखद है। वे ऐसे कठिन समय में सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। वे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दुर्घटना में घायल लोगों को हर संभव सहायता देने और लापता लोगों की तलाश में मदद करने की अपील करते हैं।

ये भी पढे़ं- साउथ कोरिया में भगदड़,151 लोगों की मौत

http://https://liveindia.news/stampede-in-south-korea-151-killed/

Post Views: 64
Tags: 140 year old cable bridgeMachu RiverMorbi Bridge accident
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

राजस्थान की सियासी फिजा में क्या कोई बदलाव की बयार आने वाली है?

राजस्थान की सियासी फिजा में क्या कोई बदलाव की बयार आने वाली है?

राजस्थान की सियासी फिजा में क्या कोई बदलाव की बयार आने वाली है?

राजस्थान
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी और शशि थरूर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी और शशि थरूर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

मुख्य समाचार
Ahmedabad Air India plane Crash Updates PM Modi reached the place where the accident happened

Ahmedabad Air India plane Crash Updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश…हादसा जहां हुआ वहां पहुंचे PM मोदी…अस्पताल में घायलों से ​भी मिले…

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 13, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version