MoonSoon Update 2025: दिल्ली, राजस्थान, बिहार, एमपी… हर तरफ बारिश की दस्तक, मॉनसून पूरे जोर पर

MoonSoon Update 2025: दिल्ली, राजस्थान, बिहार, एमपी… हर तरफ बारिश की दस्तक, मॉनसून पूरे जोर पर

मॉनसून को लेकर अच्छी खबर है य़ मॉनसून देश के उत्तरी राज्यों में पहुंच चुका है। अब मानसून उत्तर भारत के राज्यों के बाद राजस्थान , हरियणा और दिल्ली में भी दस्तक देने वाला है। देश की राजधानी दिल्ली में आज झमाझम के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को जम्मू कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के हिस्सों में मॉनसूनी बारिश हुई। अब ये मॉनसून वहां से आगे बढ़ चुका है। अब देश की राजधानी दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तरप्रदेश के हिस्सों और हरियाणा के बचे हिस्सों में मॉनसून की एंट्री होने वाली है।

उत्तर भारत में छाया मॉनसून
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे अंदर मॉनसून दस्तक दे देगा। पूरे यूपी को मॉनसून ने कवर कर लिया है। मौसम की परिस्थितियां भी मॉनसून के अनुकुल होती जा रही है। जिसके चलते देशभर के कई हिस्सों में मानसून पंहुच जाएगा।

बिहार में भी पहुंचा मॉनसून
देश के उत्तरी राज्यों में मॉनसून ने आमद दे दी है। उत्तरप्रदेश और बिहार के साथ साथ देश के कई उत्तरी राज्यों में मॉनसून आमद दे चुका है।
बिहार में भी मॉनसूनी बारिश शुरू हो चुकी है। बिहार में उत्तरी बिहार में दक्षिणी बिहार से ज्यादा बारिश के आसार हैं। वही दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में पहुंचा मॉनसून
राजस्थान में भी मॉनसून पहुंच चुका है । पिछले पांच दिनों मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है । इसके साथ ही मौसम विभाग ने ज्यादा बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 17 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। ब राज्य के बूंदी और टोंक में भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर के साथ, कोटा, अजमेर और झालावाड़ सहित कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में भी मॉनसूनी बारिश का दौर शुरू देश के दिल मध्यप्रदेश में भी मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। राज्य के अलीराजपुर में एक दिन में सात इंच बारिश दर्ज की गई तो वहीं प्रदेश का राजधानी भोपाल में अच्छी मानसूनी बारिश हुई।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version