चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर बनाएगा शुक्र तुला राशि के रिश्तों में संतुलन..क्या कहता है आज का राशिफल
16 सितंबर 2025 : दैनिक राशिफल
आज का दिन विशेष
चंद्रमा दिनभर कर्क राशि में गोचर कर रहा है। शुक्र तुला राशि में रहते हुए रिश्तों में संतुलन लाने की प्रेरणा देगा। वहीं शनि कुंभ में वक्री स्थिति में हैं, जिससे पुराने संबंध और अधूरे काम फिर से सामने आ सकते हैं। आज का दिन भावनाओं और रिश्तों को समझने का है।
मेष (Aries)
आज का दिन रिश्तों को मजबूती देने वाला है। प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कार्यस्थल पर सहयोगी आपका साथ देंगे। आर्थिक रूप से दिन स्थिर है।
लकी कलर: लाल | उपाय: हनुमान जी को गुड़ चढ़ाएं।
वृषभ (Taurus)
आपका आकर्षण और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी छोटी बात पर मतभेद संभव है, परंतु संवाद से सब ठीक होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
लकी कलर: सफेद | उपाय: देवी दुर्गा को कच्चा दूध अर्पित करें।
मिथुन (Gemini)
आज रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना ज़रूरी है। प्रेमी से किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी-पेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा संभव है।
लकी कलर: हरा | उपाय: तुलसी के पौधे को जल दें।
कर्क (Cancer)
चंद्रमा आपकी ही राशि में है, भावनाओं का ज्वार रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ किसी आध्यात्मिक स्थल की यात्रा संभव है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ भी संभव है।
लकी कलर: सफेद | उपाय: चावल का दान करें।
सिंह (Leo)
आज खुद पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। रिश्तों में अहंकार टकराव पैदा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
लकी कलर: सुनहरा | उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।
कन्या (Virgo)
आज पार्टनर के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशी आएगी। छात्रों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। निवेश से लाभ हो सकता है।
लकी कलर: हरा | उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
तुला (Libra)
शुक्र आपकी ही राशि में है, जिससे प्रेम जीवन खिल उठेगा। अविवाहित जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।
लकी कलर: गुलाबी | उपाय: सफेद वस्त्र दान करें।
वृश्चिक (Scorpio)
आज रिश्तों में गहराई आएगी। प्रेमी युगल के बीच रोमांटिक पल बीतेंगे। कामकाज में थोड़ा तनाव रह सकता है, परंतु परिवार का सहयोग मिलेगा। धन संबंधी स्थिति सामान्य रहेगी।
आज आपका लकी कलर मैहरून है और आपको आज शिवलिंग पर जल चढ़ाने से लाभ मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन रोमांच और यात्रा का है। पार्टनर के साथ आउटिंग का प्लान बनेगा। अविवाहित लोगों के लिए मित्र ही जीवनसाथी बन सकता है। नौकरी में तरक्की की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी कलर: पीला | उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर (Capricorn)
आज रिश्तों में स्थिरता आएगी। जीवनसाथी से आर्थिक मामलों में सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
लकी कलर: नीला | उपाय: शनि मंदिर में तिल का तेल चढ़ाएं।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन भावनात्मक रूप से मजबूत करेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। नौकरी और व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
लकी कलर: आसमानी | उपाय: काले तिल का दान करें।
मीन (Pisces)
आज का दिन अध्यात्म और प्रेम दोनों से जुड़ा रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते गहरे होंगे। अविवाहित जातकों को मनचाहा रिश्ता मिल सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
लकी कलर: बैंगनी | उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
16 सितंबर 2025 को चंद्रमा कर्क राशि में होने से भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेकिन शुक्र की कृपा रिश्तों को मधुर बनाएगी। आज का दिन खासकर प्रेम और परिवार के लिए शुभ है। प्रकाश कुमार पांडेय