मानसून फिर होगा एक्टिव! दिल्ली-NCR से यूपी, बिहार और बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में खतरे की चेतावनी

Heavy rain warning

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार  19 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारीकिया   है।

  1. 19 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
  2. दिल्ली-NCR में गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान
  3. यूपी, बिहार, बंगाल और सिक्किम में रेड-ऑरेंज अलर्ट
  4. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून
  5. राजस्थान में 21 जुलाई से बारिश बढ़ने के आसार

दिल्ली-एनसीआर में  19 जुलाई को गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यंत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भी तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

मध्य प्रदेश में भी पिछले कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 जुलाई से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। वहीं राजस्थान में फिलहाल मानसून कमजोर रहेगा, लेकिन 21 जुलाई से पूर्वी हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Exit mobile version