Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

सोमवार से संसद का मानसून सत्र…INDIA गठबंधन की रणनीति तैयार…संसद में ऑपरेशन सिंदूर से लेकर ट्रंप के दावों तक सरकार को घेरने की तैयारी

DigitalDesk by DigitalDesk
July 20, 2025
in स्पेशल
0
Monsoon session of Parliament begins on Monday
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संसद के मानसून सत्र से पहले INDIA गठबंधन की वर्चुअल बैठक में केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। यह बैठक 2024 लोकसभा चुनाव के बाद विपक्ष की पहली बड़ी संगठित कोशिश थी, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने की। इसमें 24 दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, और डोनाल्ड ट्रंप के भारत को लेकर दिए गए बयान विपक्ष की रणनीति के केंद्र में रहे। विपक्ष ने यह साफ कर दिया कि वह इन मुद्दों को लेकर संसद में सरकार से सीधा और स्पष्ट जवाब मांगेगा।

मानसून सत्र से पहले विपक्ष की अहम बैठक

  • तीन बड़े मुद्दों पर सरकार को घेरेगा INDIA गठबंधन
  • बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे और सरकार की तैयारियां
  • बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई
  • पहलगाम आतंकी हमले में खुफिया एजेंसियों की नाकामी
  • ऑपरेशन सिंदूर और सीमा सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताएं
  • ट्रंप का भारत के पक्ष में सीज़फायर पर दावा और उसकी सच्चाई
  • केंद्र सरकार की विदेश नीति की कमजोरियां
  • डिलिमिटेशन और सामाजिक न्याय से जुड़ी मांगें
  • विपक्षी नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों का दबाव (ईडी, सीबीआई आदि)
  • पेगासस जासूसी कांड को फिर से बहस में लाना
  • चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR कार्यक्रम की वैधता पर सवाल

बैठक में विपक्षी नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सेना के साहस और बलिदान का सम्मान किया जाएगा, लेकिन खुफिया एजेंसियों की विफलता और विदेश नीति की कमजोरियों को उजागर करना भी जरूरी है। संसद के दोनों सदनों में संगठित तरीके से इन मुद्दों को उठाने की योजना बनाई गई है।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

राहुल गांधी ने एकजुट विपक्ष पर दिया जोर, खड़गे ने तय किए प्राथमिक मुद्दे

बैठक में राहुल गांधी ने विपक्ष की एकता को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी बिखराव का लाभ सीधा सत्ताधारी भाजपा को मिलता है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सभी दल पहले से ही मुद्दों की प्राथमिकता तय कर लें और संसद में समन्वित ढंग से अपनी बात रखें।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष को सरकार से हर सवाल का सीधा जवाब चाहिए। उन्होंने संसद सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों की प्राथमिकता तय करने की आवश्यकता बताई। खड़गे ने संसद में विपक्षी दलों की सामूहिक ताकत को दर्शाने की बात पर जोर दिया।

बैठक में मतभेद भी उभरे
डी राजा ने राहुल गांधी के बयान पर जताई नाराजगी

जहां एक ओर विपक्ष एकजुटता की बात कर रहा है। वहीं बैठक में कुछ मतभेद भी सामने आए। CPI नेता डी राजा ने राहुल गांधी द्वारा केरल में CPM और RSS की तुलना किए जाने पर अप्रत्यक्ष नाराजगी जताई। उनका कहना था कि इस तरह के बयान विपक्षी कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम पैदा करते हैं। एकजुट प्रयासों को कमजोर कर सकते हैं। हालां​कि बैठक पर इस मतभेद का कोई विपरीत प्रभाव नहीं हुआ, लेकिन विपक्ष के लिए यह एक संकेत है कि रणनीति के साथ संवाद की भी आवश्यकता है। जिससे सार्वजनिक मंचों पर गलतफहमी से बचा जा सके।

सरकार पेश करेगी 8 नए विधेयक

सरकार इस सत्र में 8 नए विधेयक पेश करने जा रही है, जिनमें टैक्स सुधार, खनन नीतियों का संशोधन और राष्ट्रीय खेल प्रशासन से जुड़े कानून शामिल हैं। विपक्ष ने इन विधेयकों की बारीकी से समीक्षा कर, ज़रूरत पड़ने पर संशोधन और विरोध के साथ चर्चा में भाग लेने का फैसला किया है।

विपक्ष का दावा ‘देश बचाओ, बीजेपी हटाओ’ का नारा देश में गूंजेगा

INDIA गठबंधन की बैठक ‘देश बचाओ, बीजेपी हटाओ’ के नारे के साथ हुई। यह नारा अब विपक्ष की रणनीतिक मुहिम का आधार बनेगा। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग और ईडी जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग का मुद्दा जोर से उठाया और पेगासस कांड को संसद में फिर से उठाने की बात कही। हालांकि, बैठक में आम आदमी पार्टी शामिल नहीं हुई, और उनकी गैरमौजूदगी पर कोई खास चर्चा नहीं हुई। इससे यह संकेत मिलता है कि विपक्षी एकता अभी भी कुछ स्तरों पर चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। फिर भी, प्रमुख दलों के बीच सहमति बनी है कि संसद के मानसून सत्र में सरकार को हर मोर्चे पर जवाबदेह बनाया जाएगा। तिवारी ने यह भी कहा कि PM को  संसद में मौजूद रहकर हर मुद्दे पर जवाब देना चाहिए। INDIA गठबंधन की यह बैठक विपक्ष की तरफ से एक स्पष्ट संकेत है कि मानसून सत्र सिर्फ औपचारिक चर्चा का मंच नहीं रहेगा, बल्कि सरकार को सीधी और तीखी चुनौती दी जाएगी। अब देखना यह होगा कि संसद में यह रणनीति कितनी कारगर सिद्ध होती है और क्या सरकार विपक्ष के इन सवालों का संतोषजनक जवाब दे पाती है या नहीं। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 155
Tags: #India alliance strategy ready#Monsoon session of Parliament begins on Monday#Operation Sindoor#Trump claims
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version