26 अगस्त 2025 का मौसम अपडेट : बारिश का सबसे बुरा दौर खत्म होने को, लेकिन अभी थमेगा नहीं आफ़त का पानी

Weather update of 26 august 2025 Heavy rain warning

26 अगस्त 2025 का मौसम अपडेट : बारिश का सबसे बुरा दौर खत्म होने को, लेकिन अभी थमेगा नहीं आफ़त का पानी

भारत के अलग-अलग हिस्सों में मानसूनी बारिश ने तबाही मचा रखी है। कहीं पुल बह गए, कहीं सड़कों पर दरारें पड़ गईं, तो कहीं मकान जमींदोज हो गए। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग का अनुमान है कि अब बारिश का सबसे बुरा दौर धीरे-धीरे खत्म होने जा रहा है। हालांकि 26 अगस्त यानी मंगलवार को देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहेगी।

देशभर का हाल

मानसूनी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक कई राज्य प्रभावित हैं। उत्तर भारत में नदियाँ उफान पर हैं तो पूर्वोत्तर में लैंडस्लाइड से सैकड़ों सड़कें बंद हो चुकी हैं। मैदानों में गलियां पानी से भर गई हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार 25 अगस्त को गुजरात, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। यही नहीं, पूर्वोत्तर राज्यों के साथ बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी पानी ने मुसीबतें बढ़ा दीं।

IMD ने मंगलवार 26 अगस्त को भी उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि इसके बाद बारिश की तीव्रता घटने लगेगी। गुजरात : 30 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

राजस्थान : 27 अगस्त तक कई जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट है।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश : अगले सात दिनों तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर व पंजाब-हरियाणा : 29-31 अगस्त तक तेज बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है।

उत्तर-पश्चिम भारत

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अगले 7 दिनों तक बारिश जारी रहेगी। जम्मू-कश्मीर में 25-26 और फिर 29-31 अगस्त को भारी वर्षा की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 25-27 अगस्त तक और उसके बाद 29-30 अगस्त को बारिश तेज होगी।

पूर्वी और मध्य भारत

छत्तीसगढ़ और ओडिशा अगले 5 दिनों तक भीगते रहेंगे।

बिहार में 25, 29-31 अगस्त को भारी बारिश संभव।
झारखंड में 30-31 अगस्त को तेज वर्षा का अलर्ट।
मध्यप्रदेश में : 29-31 अगस्त तक गरज के साथ भारी बारिश।
विदर्भ : 28-30 अगस्त के बीच मौसम बिगड़ सकता है।

इसके अलावा बंगाल और सिक्किम में 27 और 29 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी है।

पश्चिम भारत

गुजरात पर मानसून की मार सबसे ज्यादा है। अगले सात दिनों तक यहाँ बहुत भारी बारिश का सिलसिला चलेगा। 25 से 27 अगस्त के बीच स्थिति और गंभीर हो सकती है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी अगले सात दिनों तक तेज बारिश जारी रहेगी।

उत्तर-पूर्व भारत

अगले एक हफ्ते तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आफ़त की बारिश होगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 से 30 अगस्त के बीच भारी वर्षा का अनुमान है। अगले तीन दिन तक यहाँ गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

दक्षिण भारत

दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा।
केरल और माहे में 26-29 अगस्त तक भारी बारिश।

आंध्र प्रदेश मेंं 25-30 अगस्त तक तटीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और 25-27 अगस्त को अत्यंत भारी वर्षा का अलर्ट। तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में 27-28 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। मानसून का सबसे खतरनाक दौर अब अपने अंत की ओर है, लेकिन राहत फिलहाल पूरी तरह नहीं मिलेगी। अगले कुछ दिन और बारिश परेशान करेगी। गुजरात, राजस्थान, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों को खास सतर्क रहना होगा। वहीं, उत्तर भारत में 27 अगस्त के बाद हालात धीरे-धीरे सुधरने की उम्मीद है।

Exit mobile version