देशभर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। देश में अब तक औसतन 147 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह सामान्य से 12.3% अधिक है। मौसम विभाग की ओर से आज शुक्रवार को दिल्ली को छोड़कर देश के सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान ही नहीं मध्य प्रदेश, देवभूमि उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- देश भर में अब तक हुई 147mm बारिश
- सामान्य से 12 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश
- मौसम विभाग ने आज सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट किया जारी
- हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बादल फटने से 8 की मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने से पांच लोगों की असमय मौत हो गई, जबकि 7 से अधिक लोग लापता हैं। कुल्लू स्थित जीवा नाला, शिलागढ़, स्त्रो गैलरी, होरनगढ़ और खनियारा में बादल फटने का मामला सामने आया है। वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ, डोडा और कठुआ जिलों में बाढ़ और भारी बारिश से 2 बच्चों समेत 3 की मौत हो गई।
क्या कुल वर्षा 200 मिमी पार करेगी?
अब तक की बारिश (27 जून 2025 तक): 146.6 मिमी
सामान्य औसत (इस समय तक): 134.3 मिमी
अंतर: +12.3% यानी लगभग 12 मिमी अधिक
IMD और मानसून की गति के अनुसार
पूरे देश में मानसून सक्रिय है। अगले 3–5 दिनों में लगातार बारिश की संभावना है। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य भारत और दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी है। इस आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि 30 जून या 1 जुलाई तक देश की औसत वर्षा 200 मिमी के पास या उससे ऊपर पहुँच सकती है।
गुजरात के अहमदाबाद के साथ ही सूरत और नवसारी जिलों में दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिससे अहमदाबाद में इस समय बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी यहां बारिश जारी रहने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली को छोड़कर सभी राज्यों में अब तक सामान्य से 12.3 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। देश में सामान्य रूप से 134.3 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन 146.6 mm बारिश हो चुकी है।
इस बीच देश में बारिश के चलते मौतों का आकड़ा भी बढ़ने लगा है। हिमाचल के कुल्लू जिले में बादल फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 से ज्यादा लापता हैं। बुधवार को कुल्लू के 5 जगह- जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटे थे।
वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ, डोडा और, राजौरी, कठुआ जिलों में बादल फटने.. तेज बारिश से आई बाढ़ में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात के सूरत, अहमदाबाद और नवसारी जिलों में 2 दिन से तेज बारिश का जारी है। सूरत के बाद अब अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों में पानी भर गया है। …(प्रकाश कुमार पांडेय)