दरभंगा और मुजफ्फरपुर सहित बिहार के इन 24 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश…आंधी-तूफान का भी अलर्ट..यहां तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
पूरे बिहार में भारी बारिश जारी है। खासकर राज्य के उत्तरी जिलों में बारिश का दौर अब जनजीवन पर भारी पड़ रहा है। राज्य के पश्चिम चंपारण,सीवान, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर,सीवान और मधुबनी के साथ ही सुपौल में भारी बारिश की चेतावनी है। राजधानी पटना की बात करें तो यहां गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।
बिहार में मानसून….राज्य के इन 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
किसानों के लिए मौसम विभाग की ये सलाह
बिहार मौसम अपडेट 24 जून 2025
बिहार में मानसून की एंट्री को एक सप्ताह हो चुका है और अब यह पूरी तरह सक्रिय हो गया है। हालांकि, 24% बारिश की कमी अभी भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, तथा 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले (बहुत भारी बारिश की चेतावनी)
पूर्वी चंपारण
पश्चिमी चंपारण
सीतामढ़ी
मधुबनी
सुपौल
इन जिलों में बहुत भारी वर्षा, वज्रपात और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।
यलो अलर्ट वाले जिले (मौसम में बदलाव की चेतावनी)
पटना सहित दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी भागों के कई जिले। तेज बारिश, वज्रपात, बिजली गिरने और आंधी की चेतावनी। अगले 6 दिनों तक वज्रपात का अलर्ट जारी रहेगा।
पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश प्रमुख रिकॉर्ड (मिमी में)
जिला स्थान वर्षा (मिमी)
अररिया फारबिसगंज 132.4
किशनगंज गलगलिया 70.0
किशनगंज टेढ़ागाछ 61.4
सीतामढ़ी ढेंगराघाट 61.0
औरंगाबाद मदनपुर 55.4
रोहतास नौहट्टा 54.6
मधुबनी राजनगर 50.2
पूर्णिया मुख्य 47.6
औरंगाबाद कुटुंबा 47.6
कटिहार बलरामपुर 42.4
रोहतास मुख्य 42.2
भभुआ मोहनिया 39.2
रक्सौल – 38.0
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 33.1°C 28.2°C
गया 32.4°C 26.0°C
भागलपुर 33.7°C 25.8°C
मुजफ्फरपुर 32.4°C 28.0°C
गोपालगंज 35.5°C –
पिछले 24 घंटों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है, विशेषकर पटना समेत 20 जिलों में। छिटपुट बारिश राज्य के अन्य हिस्सों में भी जारी रहेगी। खुले मैदानों, ऊँचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान और ग्रामीण इलाकों के लोग IMD की चेतावनियों पर ध्यान दें। …(प्रकाश कुमार पांडेय)