देशभर में भारी बारिश का अलर्ट
भारत के विभिन्न हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है और इसके चलते भारी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विभाग (IMD) और स्काईमेट वेदर एजेंसी के अनुसार, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत और मध्य भारत में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
झारखंड में भारी आफत की बारिश
अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी।
निचले इलाकों में जलभराव और नदियों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना।
मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत
भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट।
प्रभावित राज्य: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम आदि।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में आज अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इससे नदियों का जलस्तर बढ़ने, निचले क्षेत्रों में जलभराव और यात्रा में बाधा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
पूर्वोत्तर और मध्य भारत पर भी असर
असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इन राज्यों में भूस्खलन, बिजली गिरने और स्थानीय बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
हल्की से मध्यम बारिश की संभावना वाले राज्य
गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक तटीय क्षेत्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम आदि राज्यों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में अचानक भारी वर्षा भी हो सकती है।
हल्की से मध्यम बारिश की संभावना वाले राज्य (स्काईमेट के अनुसार)
पश्चिम और पूर्व भारत: गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा
पूर्वोत्तर: पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम
कई क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर भारी बारिश भी संभव है।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम:
मौसम विभाग (IMD) का अलर्ट:
हल्की से मध्यम बारिश, बादल छाए रहेंगे।
शाम: आंधी, धूल भरी हवाएं।
रात: तेज तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना।
गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद, लेकिन नमी के कारण चिपचिपी गर्मी बनी रह सकती है।
पश्चिमी तटीय राज्यों में अलर्ट:
महाराष्ट्र:
मुंबई: रुक-रुक कर बारिश जारी।
आज मूसलाधार बारिश के आसार।
ठाणे, मुंबई, पालघर – येलो अलर्ट।
रायगढ़, रत्नागिरी – ऑरेंज अलर्ट।
गुजरात और दक्षिण भारत:
चक्रवाती हवाओं के प्रभाव के कारण तेज आंधी और तूफान की आशंका।
आगे का पूर्वानुमान (23 जून तक):
देश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश की संभावना।
कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन जैसे जोखिम, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में।
सावधानियां: अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर भारी बारिश वाले क्षेत्रों में। बिजली गिरने या तेज आंधी के समय पेड़ों और खुले स्थानों से दूर रहें।स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के अलर्ट पर ध्यान दें।..प्रकाश कुमार पांडेय