Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

satyendar jain jail video leak case:केजरीवाल के मंत्री को नहीं मिली राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत,अब हाईकोर्ट से उम्मीद

DigitalDesk by DigitalDesk
November 25, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
satyendar jain jail video leak case:केजरीवाल के मंत्री को नहीं मिली राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत,अब हाईकोर्ट से उम्मीद

money laundering minister satyendar jain jail video leak case

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

satyendar jain jail video leak case; दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की जेल में खातिरदारी और मसाज का वीडियाे वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार के साथ खुद जैन की भी खासी किरकिरी हो रही है। ऐसे में मंत्री जैन ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जेल के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो मीडिया में लीक होने को लेकर याचिका दाखिल की थी। जैन ने लीक वीडियो के प्रसारण पर रोक लगाए जाने की मांग की थी। हालांकि उनकी मांग नामंजूर कर दी गई । राउज एवेन्यू कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की याचिका पर कोई आदेश जारी करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में जैन ने दिल्ली हाई में दस्तक देने का फैसला किया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के वकील का कहना है कि वे इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले हैं। इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो लीक मामले में सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन के वकील ने कहा कि पिछले 24 घंटे में न तो सोशल मीडिया पर कुछ चला और ना ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ही। उन्होंने ये भी कहा कि कोर्ट की तरफ से अगर एक आदेश दे दिया जाए तो सब बंद हो जाएगा।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

बिना दूसरा पक्ष सुने नहीं लगा सकते रोक

कोर्ट ने सत्येंद्र जैन के वकील की दलील पर कहा क्या आप चाहते हैं कि मीडिया हाउसेस को उन्हें सुने बिना ही रोक लगा दी जाए। इस पर सत्येंद्र जैन के वकील ने कहा कि हम कोर्ट से मीडिया पर रोक लगाने का आदेश चाहते हैं ताकि एक फेयर ट्रायल हो सके। सत्येंद्र जैन के वकील ने मीडिया पर रोक लगाने को लेकर हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला भी दिया था।
एकतरफा आदेश जारी करने की शक्ति नहीं

सत्येंद्र जैन के वकील की दलीलें सुनने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज ने कहा कि ये पावर हाईकोर्ट के पास ही है। स्पेशल जज ने ये भी कहा कि उनके पास इस तरह का एकतरफा आदेश जारी करने की शक्ति नहीं है। इसके बाद सत्येंद्र जैन के वकील राहुल मेहरा ने राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज से याचिका वापस लेने और इसे मामले में दिल्ली हाईकोर्ट जाने की अनुमति देने की अपील की। सत्येंद्र जैन की लीगल टीम ने ये साफ किया है कि वे देर शाम तक हाईकोर्ट में याचिका दायर कर देंगे।

जेल में खाने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई जारी

वहीं सत्येंद्र जैन को जेल में खाने से जुड़े मामले में भी राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हो रही है। जेल के अधिकारी रिपोर्ट्स के साथ कोर्ट पहुंचे हैं। सत्येंद्र जैन की ओर से वकील राहुल मेहरा ने दलीलें देते हुए कहा कि कोई नाश्ता नहीं कर सकता। इसे लेकर कोई नियम नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि जब तक जान को खतरा न होए धार्मिक उपवास की भी इजाजत है। सत्येंद्र जैन के वकील ने कहा कि मेडिकल ऑफिसर की रिपोर्ट बताती है कि कुछ तत्व मिसिंग हैं। इससे स्वास्थ्य प्रभावित न हो इसके लिए उन्होंने एक चार्ट दिया है। जिसमें फल और सब्जियों का दिन में दो बार सेव करने की सलाह दी गई है। कुछ वे उपलब्ध करा रहे थे और कुछ हम खरीद रहे थे। सत्येंद्र जैन के वकील ने कोर्ट में कहा कि 6 नवंबर के बाद से उन्होंने जेल प्रशासन फल और सब्जियों की सप्लाई रोक दी।

Post Views: 202
Tags: Delhi Highsatyendar jain jail video leak case Rouse Avenue Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version