एमपी के खरगोल जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा महाकुंभ की सनसनी बनी चुकी है। अब कत्थई आंखों वाली यह लड़की फिल्म मणिपुर में लीड रोल निभाएगी।। फिल्म डायरेक्टर ने स्वयं महेश्वर आकर मोनालिसा से मुलाकात की थी। अब मोनालिसा मायानगरी मुंबई में शूटिंग के लिए जाने वाली है। मुंबई उड़ान भरने के लिए उसके पास फ्लाइट के टिकट भी आ चुके हैं। इस बीच मोनालिसा की ओर से गली में आज चांद निकला गाने पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। मोनालिसा अपनी इस उपलब्धि से काफी खुश है।
- महाकुंभ की सनसनी बनेगी अब हीरोइन
- कुछ इस तरह चमकी मोनालिसा की किस्मत
- फिल्म मणिपुर डायरी में आएगी नजर, निभाएगी लीड रोल
- मुंबई जाने के लिए मिला मोनालिसा को फ्लाइट का टिकट
- अब शूटिंग के लिए मुंबई जायेगी कत्थई आंखों वाली मोनालिसा
खरगोन जिले के महेश्वर की मोनालिसा के इंटरनेट सनसनी बनने के बाद अब उसके पास फिल्मों में काम करने ऑफर आ रहे हैं। जल्द ही वह एक्टिंग की ट्रेनिंग हासिल करने के लिए मुंबई जाने वाली है। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित महेश्वर से मोनालिसा प्रयागराज महाकुंभ में माला और दूसरी पूजा सामग्री बेचने गई थी।
मोनालिसा अपनी खूबसूरत आंखों के साथ सादगी के चलते वायरल हो गई थी। महाकुंभ मेले में मोनालिसा को इतनी पापुलैरिटी मिली कि अब प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सनोज कुमार मिश्रा उसे अपनी फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल देने जा रहे हैंं। इसकी घोषणा भी कर दी है।
मोनालिसा को करना है एग्रीमेंट साइन
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सनोज कुमार मिश्रा इस सिलसिले में मोनालिसा और उसके परिजनों से बात करने स्वयं महेश्वर पहुंचे थे। मोनालिसा के पारिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि फिल्म की सारी बातें लगभग तय हो चुकी हैं। इस मोनालियाा का पारिश्रमिक भी शामिल है। मोनालिस ने इंदौर के एक वकील की मदद से एग्रीमेंट को समझा। इसके बाद इसे साइन करके अब भेजना है। हालांकि अब तक यह खुलासा नहीं हो सका है कि मोनालिसा को कितना पारिश्रमिक दिया जाएगा। हालांकि सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के परिजनों को एडवांस पेमेंट दे दिया है। इसके अतिरिक्त इंदौर से मुंबई जाने के लिए फ्लाइट का टिकट भी सनोज मिश्रा ने करवा दिया है। साथ ही मुंबई में मोनालिसा के रहने खाने और ट्रेनिंग का पूरा इंतजाम भी कर दिया गया है। फ्लाइट से मोनालिसा के साथ उसके पिता, ताऊ, चचेरी बहन जाएगी।
तीन महीने चलेगी ट्रेनिंग
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सनोज कुमार मिश्रा ने मोनालिसा के ग्रास्पिंग पावर की बहुत तारीफ की है। उन्होंने कहा जो काम दूसरी लड़की 6 से 7 माह में सीखती है, वह मोनालिसा मात्र तीन माह में सीख जाएगी।
अब मोनालिसा करती है अंग्रेजी में साइन
मोनालिसा मात्र 3 दिन में अंग्रेजी में साइन करना सीख गई है। अंग्रेजी के छोटे-मोटे शब्द भी उसने बोलना सीख लिया है। बता दें मोनालिसा बचपन से ही फिल्मों की दीवानी थी,अब वह जल्दी ही एक्टिंग भी सीख जाएगी।