अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के मौके पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अटल पथ पर शुक्रवार सुबह योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, भोपाल सांसद आलोक शर्मा और भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
अटल पथ पर योगाभ्यास का आयोजन
अटलपथ पर सीएम डॉ.मोहन यादव ने किया योग
‘योग भारत की प्राचीन परंपरा ही नहीं आज की जरूरत भी’
‘योग, आयुर्वेद और वसुधैव कुटुंबकम की भावना’
‘वैश्विक मंच पर चर्चा का विषय बन चुके हैं’
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी हुए शामिल
मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सहित हजारों की भागीदारी
योग को बताया गया आत्मबल और स्वास्थ्य का आधार
‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ थीम को बताया वैश्विक जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस अवसर पर योग को “भारत की प्राचीन परंपरा और आज की जरूरत” बताया। उन्होंने कहा कि योग आत्मबल, मानसिक शांति और स्वस्थ जीवन का आधार है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया।
इस वर्ष की थीम ‘Yoga for One Earth, One Health’ पर बोलते हुए सीएम यादव ने इसे केवल एक नारा नहीं, बल्कि सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व बताया। उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य, पर्यावरण और भविष्य—ये तीनों आपस में जुड़े हैं, और योग उन्हें संतुलित रखने का प्रभावी माध्यम है।”
सीएम ने यह भी उल्लेख किया कि आज का दिन कालगणना की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर बढ़ने का संकेत देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, भारत के प्राचीन ज्ञान और विज्ञान को दुनिया पहचानने लगी है। योग और ऋषि परंपरा वसुधैव कुटुंबकम की भावना को मजबूत करती है। डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा और योग विज्ञान को वैश्विक स्तर पर मिल रही पहचान का उल्लेख करते हुए कहा, “जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, दुनिया भारत के प्राचीन ज्ञान, विज्ञान और जीवनशैली को अपनाने लगी है।





