Saturday, June 7, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home बिजनेस

मोहन यादव सरकार बनाने जा रही है नई ट्रांसफर नीति…थोक में होंगे अधिकारियों- कर्मचारियों के तबादले…!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 18, 2025
in बिजनेस, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Mohan Yadav government is going to make a new transfer policy
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मोहन यादव सरकार बनाने जा रही है नई ट्रांसफर नीति…थोक में होंगे सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले…!

मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ट्रांसफर के लिए कोशिश में जुटे कर्मचारी अधिकारियों के लिए तबादलों का रास्ता जल्द खोलने जा रही है। राज्य सरकार की ओर से जल्द ही तबादलों पर लगी रोक हटाई जाएगी। राज्य शासन स्थर पर इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

Related posts

सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल! ग्लोबल बाजार और डॉलर की कमजोरी ने बदले भाव, निवेशक रहें सतर्क

सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल! ग्लोबल बाजार और डॉलर की कमजोरी ने बदले भाव, निवेशक रहें सतर्क

June 6, 2025
मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

June 6, 2025
  • जीएडी जल्द तैयार करेगा तबादला नीति
  • मुख्य सचिव कार्यालय को सौंपे जाएगी तबादला नीति
  • सीएस अनुराग जैन करेंगे मथन के बाद फाइनल ड्राफ्ट तैयार
  • इस माह के अंत तक मिल सकती है राज्य शासन की मंजूरी

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जल्द ही तबादला नीति तैयार कर राज्य के मुख्य सचिव कार्यालय को सौंपे जाएगी। राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन प्रदेश स्तर के अधिकारियों के साथ इस पर मथन कर इसका फाइनल ड्राफ्ट तैयार करेंगे। बताया जा रहा है कि तबादला नीति को अप्रैल माह के अंत तक राज्य शासन की मंजूरी मिल सकती है।

हटेंगे तीन साल से जमे कर्मचारी और अधिकारी

नई तबादला नीति के तहत एक ही स्थान पर करीब तीन साल से जमे अधिकारियों और कर्मचारियों को हटा कर दूसरी जगह पदस्य किया जाएगा। ऐसे अधिकारियों को दूसरे जिलों में पदस्थ्य किया जाएगा। हालांकि तबादला नीति में यह भी तय किया जाएगा कि किस विभाग के कितने प्रतिशत अधिकारियों कर्मचारियों का तबादला किया जाना है। माना जा रहा है कि किसी भी विभाग में 10 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों अधिकारियों के तबादले नहीं होंगे। हालांकि बड़े विभागों में इस सीमा को बढ़ाये जाने की संभावना है। बताया जाता है कि स्वैच्छिक आधार पर होने वाले इन तबादलों में राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों अधिकारियों को किसी भी तरह के भत्ते का लाभ नहीं दिया जाएगा। दरअसल भत्ते का लाभ सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलता है,, जिनका तबादला प्रशासनिक आधार पर किया जाता है।

जिले प्रभारी मंत्रियों को मिलेंगे तबादला करने के अधिकारी

राज्य सरकार ने जनवरी 2025 में मंत्रियों को विशेष परिस्थितियों में अधिकारियों कर्मचारियों का तबादला करने के अधिकार दिए थे। इसमें गंभीर बीमारी के साथ ही कोर्ट के आदेश या प्रशासनिक आवश्यकता के मामलों में ही मंत्रियों की अनुशंसा के आधार पर तबादले करने के अधिकार दिए थे। अब नई तबादला नीति में भी जिले के प्रभारी मंत्रियों की अनुशंसा पर ही विभागीय मंत्रियों को तबादला करने के अधिकार दिए जा सकते हैं। जबकि सुपर गजटेड अधिकारियों के तबादले मुख्यमंत्री से समन्वय के बाद ही किए जाएंगे।

शिक्षकों के तबादलों के लिए अलग पॉलिसी

वहीं मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के लिए राज्य शासन की ओर से अलग से तबादला नीति बनाई जाएगी। बताया जाता है कि पिछले साल की ही तरह इस साल भी ऑनलाइन तरीके से ही शिक्षकों के तबादलें होंगे। इसमें शिक्षकों को स्वयं ही तबादला करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने बाद पद रिक्त होने की दशा में ही तबादलें होंगे। जिससे अतिशेष शिक्षकों की स्थिति उत्पन्न न हो सके।….प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 126
Tags: #Mohan Yadav Government#New transfer policy of MP Government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

slide 1 to 3 of 3
मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

उत्तर प्रदेश
Bihar politics and assembly elections 2025

बिहार की राजनीति और विधानसभा चुनाव 2025…फुहारों के बीच गरमाती सियासत…जानें सियासी दलों की चुनावी तैयारी में कौन किस पर भारी

बिजनेस
ऑपरेशन सिन्दूर पर मचा सियासी घमासान BJP बोली – सेना का अपमान!

ऑपरेशन सिन्दूर पर मचा सियासी घमासान BJP बोली – सेना का अपमान!

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 6, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version