मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज 16 फरवरी से शुरू हो रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र का आगाज हो रहा है जबकि राज्य का आम बजट 18 फरवरी को पेश किया जाएगा। इस बार का बजट कई मायनों में खास माना जा रहा है।
MP सरकार के बजट में क्या होगा खास?
जनहित, विकास और डिजिटल बदलाव पर फोकस
जनता के सुझावों पर आधारित होगा बजट
इस बार राज्य सरकार ने बजट निर्माण की प्रक्रिया को अधिक सहभागी और पारदर्शी बनाने की कोशिश की है। आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त सुझावों को संकलित (कम्पाइल) कर उन्हें बजट में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने संकेत दिया है कि इस बार का बजट “अच्छा और जनहितैषी” होगा। उन्होंने कहा कि विषय विशेषज्ञों के साथ व्यापक चर्चा के बाद बजट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य जरूरत के मुताबिक जनकल्याणकारी नीतिगत फैसले लेना है, ताकि समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके।