क्या मोहम्मद आमिर खेलेंगे IPL ? पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिए संकेत

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर साल 2024 का आईपीएल खेल सकते है. जी हां आमिर ने पाकिस्तान के न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात के संकेत दिए है. दरअसल आमिर इंटरनेशल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद साल 2020 से वे ब्रिटेन में ही रह रहे है. अगले साल वे ब्रिटेन में अपने 4 साल पूरे कर लेंगे, जिसके बाद उन्हें ब्रिटिश पासपोर्ट मिल जाएगा.ब्रिटिश पासपोर्ट मिल जाने के बाद वे आईपीएल खेलने के पात्र हो जाएंगे. आमिर से पहले भी दो पाकिस्तानी खिलाड़ी ब्रिटिश पासपोर्ट के जरिए आईपीएल खेल चुके हैं.

 

आईपीएल खेलने के दिए संकेत
आमिर ने पाकिस्तानी चैनल से बात करते हुए आईपीएल खेलने के संकेत दिए है. आमिर ने कहा है कि अभी आईपीएल में एक साल है, वे उस समय क्या स्थिति रहेगी उसे देखकर फैसला लेंगे. हालांकि अगले साल मुझे ब्रिटिश पासपोर्ट मिल जाएगा तो जो भी सबसे अच्छा अवसर होगा और जो भी मुझे मिलेगा, मैं उसका लाभ जरूर उठाऊंगा. बता दें कि आमिर इस समय यूके में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते है. उन्होंने अपनी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ दी है और इंटरनेशनल क्रिकेट से भी सन्यास ले लिया है. हालांकि वे अलग अलग देशों की टी 20 लीग्स में अभी भी खेल रहे है.

 

भारत के फैंस एक्साइटेड
आमिर की आईपीएल में खेलने की खबर बाहर आने के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है. लोगों ने अभी से अनुमान लगाना भी शुरू कर दिया है कि वे किस टीम से आईपीएल खेलेंगे. कई फैंस उन्हें आरसीबी में देखना चाहते है तो कई उन्हें धोनी की चेन्नई के साथ खेलते देखने की आस कर रहे है. बहरहाल जो भी हो लेकिन अगर मोहम्मद आमिर आईपीएल खेलते है तो ये देखना बड़ा रोचक होगा कि वे किस टीम से खेलेंगे.

 

पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेल सकते आईपीएल
बता दें कि ताज अटैक के बाद से बीसीसीआई पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल से बैन कर चुकी है. कई बार मांग भी उठती है कि पाकिस्तानी प्लेयर्स को आईपीएल में खिलाया जाना चाहिए, लेकिन दोनों देशों के बीच स्थिति को देखते हुए ऐसा अभी तक हो नहीं पाया है. हालांकि आमिर पहले पाकिस्तानी नहीं होने वाले है जो आईपीएल खेल सकते है. इससे पहले भी पाकिस्तानी खिलाड़ी अजहर महमूद और यासीर आराफाट भी ब्रिटिश नागरिकता के जरिए आईपीएल का हिस्सा बन चुके है.

Exit mobile version