खड़गे और राहुल के बाद प्रधानमंत्री मोदी का नेहरू पर भी प्रहार, कहीं 2024 की तैयारी तो नहीं शुरू?

Nimar's land Gandhi family Burhanpur India Couple Tour

PM Modi in Rajya Sabha: पीएम मोदी ने गुरुवार यानी 9 फरवरी को राज्यसभा जमकर कांग्रेस की धुलाई और खिंचाई की। उन्होंने राहुल गांधी पर तो लोकसभा की अपनी स्पीच में ही तंज किया था, आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कहा कि उनका खाता जनता ने बंद कर दिया है। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने राज्यसभा  में पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

देश किसी परिवार की जागीर नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह सदियों पुराना देश, जन-जन की पीढ़ियों की परंपरा से बना हुआ देश है, यह देश किसी परिवार की जागीर नहीं है।”

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए पीएम ने कहा, “ये विज्ञान और तकनीक के विरोधी लोग भी है ।ये हमारे वैज्ञानिकों को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इनको देश की चिंता नहीं है, इनको अपनी राजनीतिक उठा-पटक की चिंता है। इस बजट सत्र के लिए यह गर्व की बात है कि इसका प्रारंभ महिला राष्ट्रपति की ओर से होता है और विधिवत प्रारंभ महिला वित्त मंत्री की ओर से होता है।”

प्रधानमंत्री जिस अंदाज में बोले हैं और कांग्रेस पर हमलावर हैं, यह कहीं 2024 की तैयारी तो नहीं है?

खड़गे राहुल के साथ-साथ मोदी का नेहरू पर भी वार कहा देश किसी परिवार का जागीर नहीं

 

Exit mobile version