Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

मोदी कैबिनेट 3.O को मिला कामकाज…पीएम ने अपने मंत्रियों के बीच बांटे ये विभाग

DigitalDesk by DigitalDesk
June 11, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Modi Cabinet 3.O got the work...PM distributed these departments among his ministers
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ ग्रहण के दूसरे दिन अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। सोमवार शाम साढ़े 6 बजे मंत्रालय वितरण किया गया। जिसमें अमित शाह को एक बार फिर से गृहमंत्री और राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्री बनाया है। इसी प्रकार नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री बने रहेंगे तो एस जयशंकर विदेश मंत्रालय ही देखेंगे। जबकि शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। मनोहर लाल खट्टर को पीएम ने ऊर्जा विभाग दिया है। बता दें कैबिनेट मंत्री गडकरी के साथ दो राज्य मंत्री भी रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। जिनमें कार्मिक के साथ लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा विभाग ही नहीं अंतरिक्ष विभाग के साथ सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और दूसरे वो सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किये गये हैं उन्हें अपने पास रखा है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मोदी कैबिनेट में विभागों का वितरण
पीएम मोदी ने बांटा मंत्रियों को कामकाज

  • राज नाथ सिंह रक्षा मंत्री
  • अमित शाह गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री
  • नितिन जयराम गडकरी सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री
  • जेपी नड्डा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के साथ रसायन और उर्वरक मंत्री बनाया
  • शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय सौंपा
  • निर्मला सीतारमण को वित्त के साथ कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय सौंपा गया
  • डॉ.सुब्रह्मण्यम जयशंकर विदेश मंत्री
  • मनोहर लाल आवास और शहरी मामलों के मंत्री और ऊर्जा मंत्री
  • एच.डी. कुमारस्वामी को भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री बनाया है
  • पीयूष गोयल को वाणिज्य और उद्योग मंत्री बनाया
  • धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा मंत्री
  • जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री
  • राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह को पंचायती राज मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री
  • सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री
  • डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
  • किंजरापु राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री
  • प्रल्हाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक मंत्री वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री बनाया
  • जुएल ओराम जनजातीय मामलों के मंत्री बनाए गए हैं
  • गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्री
  • मनसुख मंडाविया को श्रम और रोजगार के साथ युवा मामले और खेल मंत्रालय सौंपा
  • अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री बनाया है
  • भूपेन्द्र यादव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाए गए हैं
  • गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति मंत्री और पर्यटन मंत्री बनाया गया है
  • श्रीमती अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाई गईं हैं
  • किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री
  • हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री बनाए गए हैं
  • जी.किशन रेड्डी कोयला मंत्री और खान मंत्री बनाया गया है
  • चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय सौंपा गया है
  • सी आर पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है

ये सांसद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होंगे

  • राव इंद्रजीत सिंह — सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री साथ ही योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय राज्य मंत्री
  • डॉ.जितेंद्र सिंह को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वहीं प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री के साथ अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री बनाया है।
  • अर्जुन राम मेघवाल — कानून और न्याय मंत्रालय के साथ संसदीय कार्य मंत्रालय
  • जाधव प्रतापराव गणपतराव को आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है
  • जयंत चौधरी — कौशल विकास के साथ उद्यमिता और शिक्षा मंत्रालय सौंपा

इन सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है

  • जितिन प्रसाद— वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • श्रीपद येसो नाइक — विद्युत मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
  • पंकज चौधरी — वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • कृष्ण पाल — सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • रामदास अठावले को सामाजिक न्याय के साथ अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया
  • राम नाथ ठाकुर को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का राज्य मंत्री बनाया
  • नित्यानंद राय को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है
  • अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया
  • वी.सोमन्ना को जल शक्ति मंत्रालय के साथ रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया
  • डॉ.चन्द्रशेखर पेम्मासानी को ग्रामीण विकास और संचार मंत्रालय राज्य मंत्री बनाया
  • प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के साथ पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।
  • शोभा करंदलाजे को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम के साथ श्रम और रोजगार राज्य मंत्री बनाया गया है
  • कीर्तिवर्धन सिंह पर्यावरण — वन और जलवायु परिवर्तन और विदेश राज्य मंत्री
  • बी. एल. वर्मा — उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और सामाजिक न्याय, अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
  • शांतनु ठाकुर — बंदरगाह, जहाजरानी ,जलमार्ग राज्य मंत्री बनाये गये
  • सुरेश गोपी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया
  • डॉ.एल.मुरुगन को सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री के साथ संसदीय कार्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी है
  • अजय टम्टा को सड़क परिवहन के साथ राजमार्ग मंत्रालय का राज्य मंत्री बनाया गया है
  • बंदी संजय कुमार को गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है
  • कमलेश पासवान – ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
  • भागीरथ चौधरी को कृषि केसाथ् किसान कल्याण राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी है
  • सतीश चंद्र दुबे को कोयला राज्य मंत्री के साथ खान मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया है
  • संजय सेठ को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी
  • रवनीत सिंह को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के साथ रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया
  • दुर्गादास उइके को जनजातीय कार्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है 
  • रक्षा खडसे – युवा मामले के साथ खेल राज्य मंत्री
  • सुकांत मजूमदार को शिक्षा राज्य मंत्री के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री बनाया
  • सावित्री ठाकुर & महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
  • भूपति राजू श्रीनिवास वर्माभारीउद्योगइस्पात राज्य मंत्री
  • तोखन साहू को केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री बनाया गया है
  • राज भूषण चौधरी को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री तैनात किया
  • हर्ष मल्होत्रा ​को ​कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री के साथ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का राज्य मंत्री बनाया है
  • निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया को उपभोक्ता मामले के साथ खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
Post Views: 153
Tags: #central minister#department distribution #Minister of State (Independent Charge) #state MinisterPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version